{"_id":"d3d56cfa720e308972111ba3fa52f87c","slug":"dead-body-of-kanwar-devotees-found-on-tree-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला कांवड़िए का शव, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर लटका मिला कांवड़िए का शव, हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 06 Aug 2015 08:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की में नगर निगम के पास स्थित सिंचाई विभाग की उद्योगशाला के दो अधिकारियों के आवासीय परिसर में एक पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका मिला। करीब 33 साल के इस युवक ने कांवड़ियों जैसे कपड़े पहने हैं। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
आवासीय परिसर में मिली लाश
नगर निगम के पीछे सिंचाई विभाग की उद्योगशाला के उपमहाप्रबंधक एनके यादव और अधिशासी अभियंता बीएस पाल का आवास है। आवासीय परिसर में शाम करीब पौने चार बजे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामलाल वहां पहुंचा मुख्य सड़क से सटी दीवार से लगे पेड़ पर एक कांवड़ वेशधारी युवक का शव लटका दिखाई दिया। उसने इसकी जानकारी मुख्यद्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को दी।
विज्ञापन
जमीन पर टिके थे पांव
सूचना पर सीओ कुलदीप असवाल, भगवानपुर के एसडीएम प्रत्यूष सिंह मौके पर पहुंचे। सिंचाई विभाग के अधिकरियों और कर्मचारियों से घटनास्थल की जानकारी ली। करीब 33 साल का यह युवक कांवड़िये की वेशभूषा में था।
विज्ञापन
करीब सात फुट ऊंची दीवार के बराबर ही पेड़ पर भगवे रंग के गमछे में लगे फंदे में लटका था। युवक के दोनों पांव जमीन पर टिके हुए थे। सीओ कुलदीप असवाल के अनुसार अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस इसे प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है। कोई सामान नहीं मिला है जिस आधार पर मृतक की पहचान हो पाती। सीओ कुलदीप असवाल ने बताया कि मौत के कारणों का पता तो पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।