{"_id":"64fcd27772ef185c2e0c18a5","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-on-the-roadside-dehradun-news-c-39-1-vkn1001-3791-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सड़क किनारे मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सड़क किनारे मिला युवक का शव
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में सड़क किनारे युवक का शव मिला। युवक तीन दिन से घर से लापता था। वह नशे का आदी था। आशंका जताई जा रही कि नशे के कारण ही उसकी मौत हुई। परिजनों के प्रार्थना पत्र पर एसडीएम की अनुमति के बाद पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
थाना प्रभारी सहसपुर गिरीश नेगी ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे ग्राम प्रधान तीपरपुर से सूचना मिली कि एक युवक का शव देवतावाला मार्ग तिपरपुर में सड़क किनारे पड़ा है। जिस पर थाना प्रभारी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान टीचर्स कॉलोनी सहसपुर निवासी अब्दुल रहमान (22) पुत्र कल्लू के रूप में हुई।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने पूछताछ में बताया कि युवक नशे का आदी था। उसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था। वह तीन दिन पूर्व बिना बताए घर से निकल गया था। मृतक के शरीर पर किसी प्रकाश के चोट के निशान नहीं मिले। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया नशे के कारण मौत होना प्रतीत हो रहा है। पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।