फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dead body of a person found with his throat slit in the room, suspicion of murder

Dehradun News: कमरे में गला रेता हुआ मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

Sun, 11 Aug 2024 02:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a person found with his throat slit in the room, suspicion of murder
कालसी थाना क्षेत्र के भराया गांव में एक घर के कमरे में व्यक्ति का शव मिला। उसका गला रेता हुआ था। परिजनों का दावा है कि व्यक्ति ने आत्महत्या की है। लेकिन, पुलिस को घटनास्थल से गला रेतने के लिए प्रयोग किया गया धारदार हथियार नहीं मिला। कमरे को पुलिस के आने से पहले ही धो दिया गया था। मृतक के गले पर छह इंच लंबे और दो इंच गहरे घाव के निशान हैं। पुलिस हत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस को दी जानकारी में परिजनों ने बताया कि भराया गांव निवासी हृदय प्रकाश (55) अपने भाई महेंद्र प्रकाश के साथ गांव में रहते थे। शुक्रवार को हृदय प्रकाश अपने कमरे थे। इस दौरान भाई महेंद्र प्रकाश ने कमरे के दरवाजे से खून बहकर बाहर आते देखा। उन्होंने दरवाजे को खोलने का प्रयास किया, लेकिन भीतर से बंद था। उन्होंने दरवाजे को जोर से धक्का देकर खोला तो देखा कि भीतर हृदय प्रकाश का गला रेता हुआ था। महेंद्र प्रकाश ने मृतक के बेटे दिनेश प्रकाश को घटना की सूचना दी। दोनों ने शव को हरबर्टपुर स्थित लेहमन अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने बताया कि काफी देर पहले व्यक्ति की मौत हो चुकी है। उसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने कालसी थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। कालसी थाना प्रभारी भुवन चंद्र पुजारी पुलिस के साथ अस्पताल पहुंचे। मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। उसके पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। एफएसएल टीम मौके से साक्ष्य और सैंपल एकत्र किए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल पर गला रेतने के लिए प्रयोग किया गया धारदार हथियार नहीं मिला। कमरे को पुलिस के आने से पहले ही धोकर साफ कर दिया गया था। बताया कि आत्महत्या के प्रयास में गले पर स्वयं इतना बड़ा चीरा लगाना संभव नहीं था। बताया कि शरीर पर भी कुछ निशान मिले हैं। उन्होंने बताया कि मृतक के तीन पुत्र और दो पुत्रियां है। मृतक गांव में अपने भाई के साथ रहता था। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में भाई की भूमिका संदेह के घेरे में है। लेकिन, सभी परिजनों और ग्रामीणों के बयान एक जैसे हैं। उन्होंने बताया कि हत्या के एंगल से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed