फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dead body found on road at dehradun.

तड़के सड़क पर युवक का शव मिलने से सनसनी

Sun, 15 Mar 2015 01:02 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 15 Mar 2015 01:02 PM IST
विज्ञापन
dead body found on road at dehradun.

राजधानी देहरादून के हर्रावाला में रविवार को तड़के सड़क पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक का नाम नफीन (उम्र 25) है। अभी तक मौत का कारण नहीं पता लग पाया है।

विज्ञापन


पुलिस ने गला दबाकर मारने की आशंका जताई है, फिलहाल मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता लग पाएगा। घटना से गुस्साएं स्थानीय लोगों ने सुबह हर्रावाला सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


लॉ कालेज के छात्र ने की खुदखुशी
उधर, उत्तरांचल लॉ कालेज के छात्र प्रशांत मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार शाम मुंह से झाग निकलने पर प्रशांत को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह मामला खुदकुशी का है या फिर हत्या का, पुलिस जांच में ही साफ हो पाएगा। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार प्रशांत एक होनहार छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर निवासी सब रजिस्ट्रार कृष्ण कुमार मिश्रा का बेटा प्रशांत मिश्रा (22) देहरादून स्थित उत्तरांचल लॉ कॉलेज में बीएएलएलबी में चौथे वर्ष का छात्र था। प्रशांत पंड़ितवाडी के फेज नंबर टू में किराए के कमरा में रहता था।

बराबर के कमरों में दूसरे साथी रहते हैं। बसंत विहार थाना प्रभारी प्रदीप चौहान के मुताबिक शुक्रवार शाम प्रशांत अपने कमरे में बेहोशी की हालत में मिला था।

मकान मालिक ने मुंह से झाग निकलते हुए देखकर साथी छात्रों की मदद से उसे सिनर्जी अस्पताल में भर्ती करा दिया था, जहां से रात में हालत बिगड़ने पर उसे रेफर कर दिया गया।

दून अस्पताल आने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रशांत की मौत की खबर मिलते ही दून में रहने वाले रिश्तेदार और परिचित अस्पताल पहुंच गए। शनिवार को उसके पिता, मां और बड़ा भाई भी दून पहुंच गए। उधर, लॉ कालेज में शोकसभा के बाद प्राचार्य राजेश बहुगुणा के साथ छात्र-छात्राओं ने मोर्चरी पहुंचकर प्रशांत के अंतिम दर्शन किए।

पोस्टमार्टम के बाद परिजन पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार ले गए। चिकित्सकों का कहना है कि जहर खाने से उसकी मौत हुई है। हालांकि, यह साफ नहीं हो सका है कि प्रशांत ने खुद जहर खाया या किसी ने खिला दिया। उसके कमरे से सुसाइड नोट भी नहीं मिल सका है।


प्रशांत के जाने से सभी स्तब्ध
लॉ कालेज के प्राचार्य राजेश बहुगुणा का कहना है कि प्रशांत होनहार छात्र था। कालेज को उससे काफी उम्मीदें थीं। उसका पूरा फोकस हमेशा पढ़ाई पर रहा। उसकी मौत से हर किसी को झटका लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed