{"_id":"cf21b8e5eb506466e7a7e49708bc4fd8","slug":"dead-body-found-in-river-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी किनारे युवक की लाश मिलने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी किनारे युवक की लाश मिलने से सनसनी
अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Tue, 01 Apr 2014 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार में दो दिन पहले चाचा के घर से लापता युवक का शव पनियाली नदी के किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। वन विभाग की सूचना पर हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने शव की शिनाख्त रिखणीखाल निवासी युवक अमित के रूप में की है।
विज्ञापन
पढ़ें, पर्वतीय क्षेत्रों में धीरे-धीरे कम हो रहे मतदाता
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मंगलवार ही सुबह चौखंभ रिखणीखाल निवासी दर्शन सिंह ने अपने बेटे अमित (18) की गुमशुदगी की तहरीर दी थी। उसे रविवार शाम पांच बजे से लापता बताया गया।
विज्ञापन
गुड़गांव में करता था नौकरी
बताया कि वह गुड़गांव में किसी होटल में नौकरी करता था। दस दिन पहले वह घर आया था। रविवार को वह घर से गुड़गांव के लिए निकला था। उस दिन वह अपने चाचा महिपाल सिंह निवासी ध्रुवपुर के घर रुक गया था।
पढ़ें, हरीश रावत की पत्नी हरिद्वार से लड़ेंगी चुनाव!
शाम को वह चाचा के घर से बाजार घूमने के लिए निकला और उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। अमित के पिता ने बताया कि वह दूसरी जगह नौकरी करने की बात जरूर कर रहा था, लेकिन उसको कोई परेशानी नहीं थी। उसका बड़ा भाई भी गुड़गांव में ही रहता है।
पुलिस मान रही आत्महत्या
कोतवाल प्रमोद शाह ने बताया कि मृतक के मुंह से झाग निकल रहा था, शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं है। प्रथम दृष्टया यह मामला जहर खाकर खुदकुशी का लग रहा है। उसकी जेब से एक पर्स और मोबाइल फोन मिला। मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।
सोमवार की रात करीब दो बजे तक उसके मोबाइल पर अंतिम कॉल आई थी जिससे लगता है कि उसने दो बजे बाद ही खुदकुशी की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।