{"_id":"58a9bc1c4f1c1b931ad863c8","slug":"dead-body-found-in-dehradun-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला निकाह से दो दिन पहले लातपा युवक शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटका मिला निकाह से दो दिन पहले लातपा युवक शव
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 19 Feb 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाह से दो दिन पूर्व देहरादून प्रेमनगर से लापता युवक की लाश रविवार को धूलकोट के जंगल में पेड़ से लटकी मिली।
विज्ञापन
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार युवक मानसिक तनाव में था और इसी वजह से उसने आत्महत्या की है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
18 फरवरी को प्रेमनगर थाने में कसनूद अली निवासी प्रेमनगर ने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसने बताया कि बेटे शौकत अली (27) का रविवार को निकाह होना था।
विज्ञापन
वह शुक्रवार को बाजार से शादी का सामान लाने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन घर नहीं लौटा। परेशान होकर परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन मोबाइल ऑफ था। जांच-पड़ताल और कॉल डिटेल खंगालने के बाद पुलिस ने रविवार को धूलकोट के जंगल से लाश बरामद कर ली। प्रथम दृष्टया पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन
करीब तीन साल पहले गांव की ही एक लड़की के साथ शौकत का रिश्ता तय हुआ था। वह कोटड़ा संतूर में एक दुकान पर बेल्डिंग का काम करता था।
19 फरवरी को उसका निकाह होना था। पुलिस ने बताया कि निकाह के एक माह पहले शौकत के घर वालों ने लड़की को कपड़े भिजवाए थे, जो उन्हें पसंद नहीं आए। इसी बात को लेकर वह तनाव में था और उसने फांसी लगाकर जान दे दी।