फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dead body found behind in badrinath temple

उत्तराखंड: बदरीनाथ मंदिर के पीछे पहाड़ियों पर मिला युवक का शव, SDRF और पुलिस में हड़कंप

Sat, 30 Jun 2018 09:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 30 Jun 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
dead body found behind in badrinath temple
पहाड़ियों के पीछे पड़ा मिला शव - फोटो : amar ujala

शुक्रवार की सुबह बदरीनाथ मंदिर के पीछे पहाड़ियों पर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


शव की सूचना पाकर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। टीम ने शव को कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक शव के पास से जहरीले पदार्थ की शीशी बरामद की गई है। जानकारी के मुताबिक बदरीनाथ मंदिर के पीछे नारायण पर्वत पर युवक का शव मिला है।

अपार्टमेंट के एक कमरे से दंपति के शव मिला

dead body found behind in badrinath temple
demo pic

वहीं हरिद्वार जिले से सटी ग्राम पंचायत हरिपुरकलां स्थित राज पैलेस अपार्टमेंट के एक कमरे से दंपति के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान हेमंत भनोट (40) पुत्र कृष्णपाल भनोट व सुनीता (40) निवासी जालंधर, पंजाब के रूप में हुई है। घटनास्थल से जहरीले पदार्थ की दो शीशियां मिलने से पुलिस प्रथम दृष्ट्या इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।

रायवाला थाना पुलिस के मुताबिक बुधवार रात हरिपुरकलां स्थित राज पैलेस अपार्टमेंट के लोगों ने एक कमरे से काफी दुर्गंध आने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को अंदर से बंद कमरे के दरवाजे को तोड़ना पड़ा। छानबीन में वहां रहने वाले दंपति के शव बाथरूम में नग्न अवस्था में मिले। इसके अलावा जहरीले पदार्थ की दो शीशियां भी मिलीं। वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय भारती ने बताया कि दंपति की पहचान हेमंत भनोट (40) पुत्र कृष्णपाल भनोट व सुनीता (40) निवासी जालंधर, पंजाब के रूप में हुई है।

शव काफी पुराने हैं, जिसके चलते उनसे बदबू आ रही थी। दंपति बीते 11 जून से उक्त अपार्टमेंट में किराए का कमरा लेकर रह रहे थे। दंपति के परिजनों ने दोनों के संत रामपाल के भक्त होने की बात बताई है। परिजनों के मुताबिक हेमंत जर्मनी में इंजीनियर था और संत रामपाल से मिलने के बाद नौकरी छोड़ दी थी। दो साल पहले हेमंत की शादी सुनीता से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। वहीं आत्महत्या के कारणों के बाबत परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed