जब यहां अचानक कब्रों से बाहर आने लगे मुर्दे!
कब्र में दफन शव जब अचानक बाहर आने लगें तो सोचिए क्या होगा? जी हां, यहां ऐसा ही हुआ है। ऐसा नजारा देखकर लोग भी दहशत में आने लगे हैं।
दरअसल, रुड़की में दरगाह साबीर पाक के पास सैकड़ों साल पुराने कब्रिस्तान में दो दिन से हो रही बारिश के चलते जलभराव हो गया। जलभराव के कारण वहां बनाई गई कब्रें जमीन में धंस गई।
जलभराव इतना होग गया कि वहां कब्रों में भी पानी भर गया है। कुछ क़ब्रों से तो शव तक दिखाई दे रहे हैं। मुर्दों के दिखाई देने से वहां अफरा तफरी मची हुई है।
हर बार कई शव निकलते हैं बाहर
पिरान कलियर दरगाह साबिर पाक के समीप सैकड़ों साल पुराने कब्रिस्तान में मृतकों को दफनाया जाता है। बुधवार को हुई भारी बारिश से क़ब्रिस्तान में जलभराव होने से सैकड़ों क़ब्रों की मिट्टी धंस गई।
कुछ में पानी भरने से शव भी दिखाई दे रहे हैं। क़ब्रिस्तान की देखरेख करने वाले परवेज कश्मीरी और बिलाल ने बताया है कि क़ब्रिस्तान से पानी की निकासी का कोई रास्ता मौजूद नहीं है।
ऐसे में कब्रिस्तान में जलभराव रहता है। उनका कहना है कि हर बार जलभराव होने से यही स्थिति होती है।