{"_id":"65186e72518fb8e292023bc4","slug":"dcdcu-all-india-state-championship-was-dehradun-news-c-5-1-drn1033-256464-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: डीसीडीसीयू और उत्तराखंड सिविल सर्विसेज ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: डीसीडीसीयू और उत्तराखंड सिविल सर्विसेज ने मारी बाजी
विज्ञापन
I प्रथम डीसीडीसीयू ऑल इंडिया स्टेट चैंपियनशिप की हुई शुरुआतI
डिपार्टमेंट क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी उत्तराखंड की ओर से आयोजित प्रथम डीसीडीसीयू ऑल इंडिया स्टेट चैंपियनशिप का शनिवार को उद्घाटन किया गया। पहले दिन डीसीडीसीयू उत्तराखंड ने हरियाणा को छह विकेट से और उत्तराखंड सिविल सर्विसेज ने हिमाचल सिविल सर्विसेज को नौ विकेट से हराया।
चैंपियनशिप का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया। पहला मुकाबला आर्यन छेत्री एकेडमी में डीसीडीसीयू उत्तराखंड और हरियाणा के बीच खेला गया। हरियाणा ने 118 रन बनाए। अमित कुमार ने 36 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड ने 119 रन बनाकर मुकाबले को छह विकेट से जीत लिया। धर्मेंद्र पटवाल व मनोज रावत ने 34-34 रन बनाए। दूसरा मैच असमित क्रिकेट एकेडमी में उत्तराखंड सिविल सर्विसेज और हिमाचल सिविल सर्विसेज के बीच खेला गया।
हिमाचल ने निर्धारित 20 ओवर में 120 रन बनाए। टीम के लिए पवन कुमार ने 30, राजीव सुमन ने 22 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड सिविल सर्विसेज की टीम के प्रकाश सिंह बिष्ट ने 34 गेंदों में आठ छक्कों और 11 चौकों की मदद से 101 रनों की नाबाद शतकीय पारी के दम पर 7.3 ओवर में ही 123 रन बनाकर मुकाबले को नौ विकेट अपने नाम कर लिया।