फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   DBT Scheme Will start for Bus passengers in uttarakhand roadways

परिवहन निगम की बसों में नहीं कर सकेंगे मुफ्त सफर, पैसा चुकाने के बाद सीधे खाते में आएगी रकम

Wed, 20 Feb 2019 08:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 20 Feb 2019 08:45 AM IST
विज्ञापन
DBT Scheme Will start for Bus passengers in uttarakhand roadways

एक अप्रैल से उन यात्रियों को परिवहन निगम की बसों में किराया देकर यात्रा करनी पड़ेगी, जिन्हें निशुल्क यात्रा की सुविधा प्राप्त है। यात्रा के दौरान जो किराया अदा किया जाएगा, वो बाद में यात्रियों के खाते में आ जाएगा। निगम की बसों में भी प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) शुरू करने की तैयारी है। 

विज्ञापन


दूरस्थ एवं पर्वतीय जनपदों में इंटरनेट के कमजोर और खराब नेटवर्क की वजह से बायोमीट्रिक डिवाइस के स्थान पर निगम विशिष्ट कार्ड के जरिये डीबीटी करेगा। निगम ने विशिष्ट कार्ड बनाने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


योजना को चरणबद्ध ढंग से लागू किया जाएगा। पहले चरण में 65 वर्ष और उससे अधिक आयु के यात्रियों से डीबीटी की शुरुआत करने की तैयारी है। यदि योजना कारगर रही तो फिर इसे निशुल्क यात्रा की सुविधा लेने वाले यात्रियों पर लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सचिवालय में कुछ दिन पूर्व सचिव परिवहन शैलेश बगौली की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें परिवहन निगम की बसों में डीबीटी आरंभ करने की तैयारियों की समीक्षा की गई।

ऑनलाइन और सीएससी में भी बनाए जा सकेंगे कार्ड
निशुल्क यात्रा सुविधा योजना के तहत विशिष्ट कार्ड परिवहन निगम की वेबसाइट www.utconline.uk.gov.in पर ऑनलाइन बनाए जा सकेंगे। इसके लिए पात्र व्यक्तियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके अलावा निगम के बस स्टेशन, डिपो स्तर व कामन सर्विस सेंटर पर भी विशिष्ट कार्ड बनाए जाने की सुविधा होगी।

विशिष्ट कार्ड में ये ब्योरा होगा दर्ज
विशिष्ट कार्ड में यात्री का बैंक खाता संख्या, आईसीएफसी कोड तथा व्यक्तिगत विवरण संरक्षित होगा। समीक्षा बैठक में यह भी तय हुआ कि यात्री बैंक खाते आधार से लिंक हों और उनके मोबाइल नंबर का भी उसमें उल्लेख हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed