{"_id":"b10502ee6388fd6a6c7e7b6dc82ce05b","slug":"day-and-night-temperature-difference-in-dun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैरान कर रहा दिन और रात के पारे में अंतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैरान कर रहा दिन और रात के पारे में अंतर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 09 Feb 2016 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में बीते कुछ दिनों से दिन और रात के तापमान में भारी अंतर आ रहा है। मंगलवार को भी दिन और रात के तापमान में 17.4 डिग्री का अंतर रिकॉर्ड किया गया। ऐसे मौसम में बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
राजधानी में दो दिन से लगातार तेज धूप खिल रही है। सोमवार को तापमान में दस डिग्री की बढ़ोतरी के बाद मंगलवार को तेज धूप के चलते तापमान दो डिग्री और बढ़ गया।
विज्ञापन
मौसम में ये बदलाव ठीक नहीं
सोमवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री था जो कि मंगलवार को 25.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात का तापमान हालांकि एक डिग्री बढ़ा। लेकिन मंगलवार को दिन और रात के तापमान में बीच 17.4 डिग्री का अंतर शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक बुधवार को राजधानी में आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक बादल आ सकते हैं। राजधानी में बारिश के आसार नहीं हैं। दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री ही रहने का अनुमान है।