Dav Election: शिक्षक संघ चुनाव में दो गुट आमने-सामने, यहां देखिए पूरी लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी पीजी कॉलेज के शिक्षक संघ चुनाव में दो गुट आमने-सामने आ गए हैं। सभी पदों पर दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। कुल 33 शिक्षकों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन किया। नामांकन के बाद चुनाव प्रचार और तेज हो गया है। शिक्षकों को लुभाने के लिए प्रत्याशी कई वादे कर रहे हैं।
बुधवार को डीएवी में नामांकन जमा करने और नाम वापसी का दिन था। शिक्षक संघ चुनाव के लिए शिक्षक दो धड़ों में बंटे हुए हैं। दोनों समूहों की ओर से सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन कराया है।
हालांकि कुल 20 पदों के लिए 33 नामांकन आए हैं। खास बात यह है कि कार्यकारिणी सदस्यों में से सात नामांकन ऐसे हैं, जिन पर शिक्षकों के दोनों गुटों ने अपना दावा पेश किया है। इन सातों शिक्षकों ने दोनों गुटों की ओर से नामांकन कर दिए थे।
बाद में इन्हें एक कर दिया गया। अब अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव पर दो-दो प्रत्याशी, ग्रुटा प्रतिनिधि के दो पदों पर चार प्रत्याशी और कार्यकारिणी सदस्य के पदों पर कुल 21 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
इन 21 में से शीर्ष 14 प्रत्याशी कार्यकारिणी सदस्य चुने जाएंगे। उधर, नामांकन के तुरंत बाद शिक्षकों ने अपने-अपने हक में प्रचार तेज कर दिया। दोनों ही गुटों ने वादा किया है कि चुनाव जीतने के बाद वह पारिश्रमिक वाले लाभ के किसी पद पर काम नहीं करेंगे।
किस पद पर कौन दावेदार
हर महीने तय तारीख को वेतन दिलाने के लिए प्रयास करेंगे। दोनों ने ही यह भी वादा किया है कि इस बार दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होते ही नई कार्यकारिणी का चुनाव करा दिया जाएगा। दरअसल, इस बार करीब साढ़े तीन साल बाद चुनाव हो रहा है जबकि नियम के हिसाब से दो वर्ष के बाद शिक्षक संघ का चुनाव होना चाहिए था।
किस पद पर कौन दावेदार
अध्यक्ष : डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव, डॉ. यूएस राणा
उपाध्यक्ष : डॉ. सविता रावत, डॉ. सुनीत कुमार
सचिव : डॉ. पारुल दीक्षित, डॉ. राजेश कुमार पाल
सहसचिव : डॉ. रश्मि त्यागी रावत, डॉ. हरिओम शंकर
ग्रुटा प्रतिनिधि : डॉ. अंजू बाली पांडेय, डॉ. एसी बाजपेई, डॉ. मृदुला सेंगर शर्मा और डॉ. अनुपमा सक्सेना
कार्यकारिणी सदस्य : डॉ. झरना बैनर्जी, डॉ. सुंदर सिंह, डॉ. दीपेंद्र निगम, डॉ. सुमन त्रिपाठी, डॉ. अमिता श्रीवास्तव, डॉ. पुष्पेंद्र कुमार शर्मा, डॉ. निशा वालिया, डॉ. विनोद गुप्ता, डॉ. सुखदा सोलंकी, डॉ. गुंजर पुरोहित, डॉ. नैना श्रीवास्तव, डॉ. सुमन लता पांडेय, डॉ. रविशरण दीक्षित, डॉ. मोनिशा सक्सेना, डॉ. प्रगति बर्थवाल, डॉ. वंदना कृष्णा, डॉ. शैली गुप्ता, डॉ. अमित कुमार शर्मा, डॉ. कंचन मैनवाल, डॉ. अर्चना पाल, डॉ. पुनीत सक्सेना।