फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   daughters to come forward Justice for fathers

पिता को न्याय दिलाने को आगे आई बेटियां

Wed, 23 Oct 2013 12:46 AM IST
अमर उजाला, पौड़ी
अमर उजाला, पौड़ी Updated Wed, 23 Oct 2013 12:46 AM IST
विज्ञापन
daughters to come forward Justice for fathers
पिता की हत्या में शामिल लोगों की जांच करवाने के लिए पौड़ी में पुत्रियों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। उनका कहना था कि हत्या के खुलासे के लिए परिजनों और अन्य संदिग्धों से पूछताछ होनी चाहिए। इससे हत्या के कारणों का सही पता चल सकेगा।
विज्ञापन


बताते चलें कि 14 अक्टूबर को श्रीनगर निवासी लाल सिंह की उसके घर में हत्या कर दी गई थी। उसके शव को पुलिस ने गंगा दर्शन मोड़ से बरामद किया था। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


आरोपी ने कई खुलासे किए

उसकी पुत्रियों का कहना है कि हत्या की साजिश में परिजन और अन्य लोग भी शामिल हैं। जो अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। पुलिस अधीक्षक विमला गुंज्याल से मुलाकात पर मृतक की पुत्री किरन चंदोला और कल्पेश्वरी देवी ने बताया मुख्य आरोपी ने कई खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस आधार पर अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि सात माह पूर्व उनकी माता की भी संदिग्ध मौत हुई थी। इस हत्या से संदेह हो रहा है कि माता की भी हत्या की गई होगी। कहा कि उनके परिवार के अन्य परिजनों को भी जान का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed