फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Daughters offered silver deity symbols in temple

Dehradun News: बाबा केदार मंदिर में बेटियाें ने चढ़ाए चांदी के देव चिह्न

Sun, 01 Jun 2025 01:23 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 01 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Daughters offered silver deity symbols in temple
बोंदूर खत के कई गांवों की बेटियों ने भटाड़ स्थित बाबा केदार मंदिर में चांदी के देव चिह्न चढ़ाए। बेटियों व उनके परिजनों ने एक साथ मिलकर मंदिर परिसर में लोक गीतों पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। जौनसार बावर के बोंदूर खत के ग्राम कुन्ना, गाता, कांडी और नाड़ा-गढ़सार की विवाहित व अविवाहित बेटियां पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर शनिवार की सुबह ग्राम भटाड़ स्थित बाबा केदार मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने चांदी से बने छत्र, घंटी, धूप पात्र आदि बाबा केदार को भेंट किए। इसके अलावा नाड़ा-गढ़सार की बेटियों ने आपस में एकत्रित की गई नगद धनराशि भेंट की। इस दौरान मंदिर परिसर ढोल दमाऊ की थाप व बाबा के जयकारों से गूंजता रहा। बेटियों ने बाबा के दर्शन करके अपने परिवार, नाते-रिश्तेदार, गांव व क्षेत्र की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। इसके पश्चात मंदिर परिसर में लोक गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। इस अवसर मंदिर समिति के भंडारी रामदत्त नौटियाल, गांव के स्याणा सुनील नौटियाल, लक्की उनियाल, अतर दत्त उनियाल, श्याम दत्त जोशी, प्यारे लाल नौटियाल, बाबूराम नौटियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed