{"_id":"5d3a0de08ebc3e6c9f0f7cd1","slug":"daughters-bet-on-keeping-their-point-dehradun-news-drn3141700178","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी बात रखने में बेटियों ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी बात रखने में बेटियों ने बाजी मारी
विज्ञापन
श्री मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति में डीएवी पीजी कालेज के दीनदयाल सभागार में अमर उजाला फाउंडेशन ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला की ओर से श्री मुरारीलाल माहेश्वरी की स्मृति में डीएवी कॉलेज के सभागार में आयोजित राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में बेटियों का दबदबा रहा। ‘सोशल मीडिया पर प्रतिबंध देशहित में जरूरी है?’ विषय पर बेटियों ने पक्ष-विपक्ष में तर्कों के साथ अपनी बात रखी।
विजेता रही साक्षी बडोनी ने पक्ष में कहा कि सोशल साइट्स पर निजी गोपनीय सूचनाएं लीक होती हैं। हर व्यक्ति का फोन नंबर, निवास स्थान, उम्र व अन्य निजी जानकारी दुनिया के सामने हैं। इनका आतंकी संगठन दुरुपयोग कर सकते हैं। दूसरे स्थान पर रही अनन्या भट्ट ने कहा कि सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने में सोशल मीडिया सबसे बड़ा माध्यम है। इस पर कोई भी व्यक्ति अथवा संगठन धर्म-संप्रदाय, जाति, वर्ग से जुड़ा दुष्प्रचार कर सकता है। इसलिए इसकी विश्वसनीयता घट रही है। तीसरे स्थान पर रही शिवांगी शर्मा ने विपक्ष में सवाल पूछा कि यदि सोशल मीडिया पर प्रतिबंध जरूरी है तो क्यों लोग अधिकतम समय इस पर बिताते हैं। इस पर पक्ष में विचार रखने वाले प्रतिभागियों ने चुप्पी साध ली। बेटियों की मुखरता को मुख्य अतिथि श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने सराहा।
ये प्रतिभाग हुए पुरस्कृत
प्रथम : साक्षी बडोनी (एसजीआरआर पीजी कॉलेज)
द्वितीय : अनन्या भट्ट (लॉ कॉलेज)
तृतीय : शिवांगी शर्मा (एसजीआरआर पीजी कॉलेज)
सांत्वना पुरस्कार : अंजलि सिंह (डॉल्फिन) व सौम्या जोशी (डीबीएस पीजी कॉलेज)