फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Daughter Murder drunk Father after tried to sexual assault with her

बेटी ने पिता की गर्दन पर कुदाल से वार कर उतारा मौत के घाट, फिर वजह बताकर पुलिस के सामने कबूला जुर्म

Thu, 20 Jun 2019 09:44 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौगांव (उत्तरकाशी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौगांव (उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 20 Jun 2019 09:44 AM IST
विज्ञापन
Daughter Murder drunk Father after tried to sexual assault with her
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में ब्लाक क्षेत्र के एक गांव में सगी बेटी ने पिता की गर्दन पर कुदाल से वार कर हत्या कर दी। बेटी ने राजस्व पुलिस के समक्ष पिता की हत्या का जुर्म स्वीकार करते हुए आरोप लगाया कि उसके पिता ने रात को शराब के नशे में उससे बलात्कार का प्रयास किया।

विज्ञापन


राजस्व पुलिस ने मृतक की बेटी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने के साथ ही मौके से हत्या में प्रयुक्त कुदाल भी बरामद कर ली है। मंगलवार सुबह गांव के ग्राम प्रहरी ने राजस्व पुलिस को गांव में एक ग्रामीण की हत्या होने की सूचना दी।
विज्ञापन


क्षेत्र में देवराणा मेले के आयोजन के सिलसिले में पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने गांव पहुंच कर मामले की पड़ताल की। बताया जा रहा है कि मृतक की दो शादियां थी। पहली पत्नी को उसने छोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली पत्नी से उसका एक बेटा और एक बेटी है। बेटा कुछ वर्ष पूर्व आत्महत्या कर चुका है, जबकि बेटी की शादी हो चुकी है। शादी के बाद भी बेटी-दामाद अधिकांश समय गांव में पिता के साथ ही रहते थे। सोमवार रात को पिता और उसके दामाद के बीच शराब पीकर कुछ विवाद हो गया।

राजस्व निरीक्षक बृजमोहन आर्य, उपनिरीक्षक राजेश रावत एवं रविंद्र असवाल ने बताया कि पूछताछ में मृतक की बेटी ने अपने पिता की हत्या का अपराध स्वीकार किया है। उसका कहना है कि सोमवार रात को शराब के नशे में पिता ने उसके साथ बलात्कार की कोशिश की।

अपने बचाव में उसने कुदाल से वार किया, जो गर्दन में लगने से पिता की मौत हो गई। घटना के समय साथ रहने वाली मृतक की दूसरी पत्नी भी घर में नहीं थी। राजस्व निरीक्षक आर्य ने बताया कि इस मामले की पड़ताल कर और जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed