फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   daughter made new record for her father

पिता के सपने के लिए बेटी ने रचा नया रिकॉर्ड

Mon, 18 Nov 2013 04:12 PM IST
विनय बहुगुणा/ अमर उजाला, कर्णप्रयाग
विनय बहुगुणा/ अमर उजाला, कर्णप्रयाग Updated Mon, 18 Nov 2013 04:12 PM IST
विज्ञापन
daughter made new record for her father

मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले नेपाली मूल के दीपक की 12 वर्षीय बेटी ने इस वर्ष राज्य स्तरीय दौड़ स्पर्द्धा में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

विज्ञापन


नया रिकॉर्ड बनाया
उसने लगातार दूसरी बार दौड़ में राज्य स्तर पर चैंपियनशिप हासिल कर 100 मीटर दौड़ 13.12 सेकंड में पूरी कर नया रिकॉर्ड भी बनाया है। जूनियर हाईस्कूल भकुंडा (कर्णप्रयाग) की कक्षा 8वीं की छात्रा रूपा ने लगातार दूसरे वर्ष 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में चैंपियनशिप अपने नाम की।
विज्ञापन


पढ़ें, इस मंदिर में राष्ट्रपति भवन से आती है भेंट
विज्ञापन
विज्ञापन


भकुंडा में मजदूरी करने वाले नेपाली मूल के दीपक कुमार की यह बेटी कक्षा छह और सात में 85 प्रतिशत अंक अर्जित कर चुकी है। अपनी बड़ी बहन नर्मदा, जिसने वर्ष 2009, 2010 और 2011 में लगातार तीन वर्ष चक्का फेंक प्रतियोगिता में जनपद में प्रथम स्थान हासिल कर राज्य स्तर पर प्रतिभाग किया, को अपना प्रेरणा स्रोत मानने वाली रूपा देश के लिए दौड़ना चाहती है।

उसका कहना है कि उसके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी बेटियों की इच्छाओं को अधूरा नहीं रहने दिया। रूपा खेल में करियर बनाकर अपने पिता को यादगार तोहफा देना चाहती है।

13 वर्ष से भकुंडा का दबदबा कायम
जूनियर हाईस्कूल भकुंडा का स्कूल से लेकर राज्य स्तरीय खेलों में निरंतर दबदबा बना हुआ है। शिक्षक डॉ. रावत ने बताया कि विद्यालय के खिलाड़ियों से 13 सालों में प्रत्येक वर्ष स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विभिन्न खेलों में जीता है।


पढ़ें, पूर्णिमा स्नान पर दस लाख लोगों ने लगाई डुबकी

सीमित संसाधनों में भी खेल प्रतिभागियों ने मैदान में बेहतर प्रदर्शन कर समूचे जनपद का नाम रोशन किया है। दूरस्थ गांवों से लेकर नगरीय बच्चों ने खेलों में नई उम्मीदों को जन्म दिया है।
- बद्री प्रसाद भट्ट, जिला खेल समन्वयक चमोली

हमारे बच्चों ने राज्य स्तरीय खेलों में आठ गोल्ड जीते हैं। दौड़ में छात्रा रूपा ओवरऑल चैंपियन बनी है। विभागीय स्तर पर उसे पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।
- भूपेंद्र सिंह नेगी, सीईओ

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed