शर्मनाक: युवक पर लगाया बेटी को भगाने का आरोप, तो थाने पहुंची नाबालिग ने खोल दी पिता की ही घिनौनी हरकतों की पोल
थाने पहुंचे एक पिता ने युवक पर अपनी नाबालिग बेटी को भगाने का आरोप लगाया। बेटी को इस बात की खबर लगी तो वह भी थाने पहुंच गई। उसने बताया कि वह बिहार जा रही थी और युवक केवल उसकी मदद कर रहा था। इसके बाद उसने पिता की पोल खोली तो पुलिस भी हैरान रह गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के घर से बिना बताए जाने के बाद पिता ने युवक पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा कर थाने में शिकायत कर दी। जब इस बात की जानकारी नाबालिग को हुई तो वह स्वयं थाने पहुंची पिता की करतूतों की पोल पुलिस के सामने खोल दी।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसओ रायपुर मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि चार जुलाई को एक व्यक्ति ने रायपुर थाने में तहरीर दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी को एक युवक बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया।
तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। मुकदमे की जानकारी जब नाबालिग को लगी तो वह स्वयं थाने पहुंच गई। थाने पहुंचकर बताया कि उसके पिता उसके साथ गलत हरकतें व छेड़खानी करते हैं।विरोध करने पर मारपीट करते हैं।
पिता की गलत हरकतों से तंग आकर जा रही थी बिहार
पिता की गलत हरकतों से तंग आकर वह अपने परिजनों के साथ बिहार जा रही थी। जिस युवक पर उसके पिता ने आरोप लगाया है, वह उसकी मदद कर रहा था। उसके पिता अपने हरकतों को छिपाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। नाबालिग के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Board: फेल छात्रों को मिलेगा पास होने का मौका, शिक्षा मंत्री ने कहा-कैबिनेट में प्रस्ताव लाएगी सरकार