फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   daughter commit suicide after scolded by mother.

मां के थप्पड़ मारने पर बेटी ने लगाई फांसी

Tue, 20 Oct 2015 01:42 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 20 Oct 2015 01:42 PM IST
विज्ञापन
daughter commit suicide after scolded by mother.

देहरादून के सुंदरवाला में मां के थप्पड़ मारने से नाराज बेटी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया गया कि दुकान पर सामान लेने के लिए जाने से मना करने पर मां ने उसे फटकार लगा दी थी।

विज्ञापन


रायपुर थाना क्षेत्र के सुंदरवाला निवासी बुजुर्ग तेलूराम की पत्नी उषा देवी ने सोमवार दोपहर 12 बजे करीब बेटी सुमन (16) को एक दुकान से सामान लाने के लिए कहा। बेटी के मना करने पर मां ने फटकार लगाते हुए उसे थप्पड़ जड़ दिया। मां की फटकार से सुमन नाराज हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद वह भाभी के कमरे में पर्दा डालकर लेट गई। ढाई बजे करीब भाभी कमरे में आई तो सुमन पंखे पर लटकी मिली। बेटी के इस कदम से परिवार में कोहराम मच गया।

सुमन को पंखे से नीचे उतारकर कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ रायपुर अबुल कलाम ने बताया कि सुमन ने कक्षा आठ के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed