फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dashalakshana Parva, the great festival of Jainism

Dehradun News: श्रीजी की भक्ति में मंदिरों में गूंजीं घंटियां

Tue, 10 Sep 2024 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Dashalakshana Parva, the great festival of Jainism
Iजैन धर्म के दशलक्षण पर्व पर जैन मंदिरों में हुए कार्यक्रमI
विज्ञापन




जैन धर्म का महान पर्व दशलक्षण पर्व शहर के जैन मंदिरों में श्रमणोपाध्याय 108 विकसंतसागर मुनिराज संघ के सानिध्य में मनाया गया। मंदिरों में पूजा-अर्चना, प्रक्षाल, शांति धारा भक्तिभाव के साथ किया गया। इसके बाद सांध्यकालीन बेला में श्रीजी की आरती की गई।



सोमवार को गांधी रोड स्थित जैन धर्मशाला, माजरा, राजपुर, क्लेमेंटटाउन, झंडा मंदिर में कार्यक्रम हुआ। जैन भवन में कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने किया। यहां श्रीजी की भक्ति के लिए मंदिर की घंटियों से वातावरण गूंज उठा। विकसंत सागर मुनिराज ने कहा कि जब सब कुछ क्षणभंगुर है, टिकने वाला नहीं है तो किसका घमंड करना और किस बात की दीनता माननी। कहा, जब सभी जीवों के पास समान रूप से अनंत गुण हैं तो किसी में भी क्या विशेषता रही। यहां शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन


इस दौरान बच्चों ने जैन धर्म के शिक्षाप्रद गीतों के माध्यम से सुंदर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. शुभि गुप्ता, मनीष जैन, संजय जैन, संयोजक संदीप जैन, अमित जैन, अर्जुन जैन, अजीत जैन, मधु जैन, सचिन जैन, सुनील जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed