फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   daroga teach traffic rules and lost his finger

भारी पड़ा यातायात का पाठ पढ़ाना, अंगुली गंवाई

Tue, 20 Aug 2013 07:37 PM IST
अमर उजाला, मनमीत रावत, देहरादून
अमर उजाला, मनमीत रावत, देहरादून Updated Tue, 20 Aug 2013 07:37 PM IST
विज्ञापन
daroga teach traffic rules and lost his finger

उत्तराखंड की राजधानी दून में एक दारोगा को कार सवारों को यातायात का पाठ पढ़ाना भारी पड़ गया। कार सवार युवकों ने दारोगा की हाथ की अंगुली तोड़ डाली।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों युवकों को धर लिया और मुकदमा दर्ज कर कोर्ट के समक्ष पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

ट्रैफिक ड्यूटी पड़ी भारी
सोमवार शाम को एसआई अमन चड्डा आइएसबीटी पर ट्रैफिक ड्यूटी पर थे। शाम होने के कारण सड़क वाहनों से ठसाठस भरी हुई थी।

जिस कारण गोल चक्कर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इसी दौरान सहारनपुर चौक से आईएसबीटी की तरफ एक आई ट्वंटी कार आई।

रूल तोड़ निकले
कार बिना गोल चक्कर को काटे ही हरिद्वार रोड की तरफ जाने लगी तो एसआई अमन चड्डा ने उसे रोका और गोल चक्कर लगाने को कहा।

इस पर कार सवार प्रोपर्टी डीलर आशीष निवासी लंढौर कैंट व मोहिन निवासी लंढौर बाजार मसूरी एसआई को इशारों से हटने के लिए कहने लगे। जब युवक नहीं माने तो एसआई उनका चालान करने लगा।
विज्ञापन


हाथापाई पर उतरे युवक
इस पर दोनों युवक गुस्सा हो गए और एसआई चड्डा के साथ हाथा पाई करने लगे। जिससे एसआई के हाथ की अंगुली की हड्डी टूट गई। सूचना पर पुलिस बल वहां पर पहुंचा और दोनों युवकों को काबू में किया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed