{"_id":"e3aa2103ea20ad8f5f236bd789f87578","slug":"daroga-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये तो गोटीबाज दरोगा है भाई...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये तो गोटीबाज दरोगा है भाई...
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 11 Sep 2013 08:17 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश के पुलिस मुखिया के बदले जाने को लेकर चाहे अभी तस्वीर साफ न हुई हो लेकिन अफसरों ने संभावित दावेदारों की गणेश परिक्रमा शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इधर, अफसर तो अफसर अब दरोगा जी भी गोटी फिट करने में लगे हैं। डीआईजी दफ्तर से लेकर एसएसपी ऑफिस और थाना-चौकियों तक में आजकल इस बात पर पुलिसकर्मियों में खूब गप्पे लड़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन
एसएसपी दफ्तर की तमाम सेलों में बैठे कई दरोगा भी इस इंतजार में हैं कि कब डीजीपी बदले और उन्हें भी किसी मलाईदार थाने की थानेदारी मिल जाए।
सुना है इसी लिए वे भी डीजीपी के संभावित दावेदारों से अपने पुराने राजनीतिक संपर्कों से गोटी फिट करने में लगे हैं।