{"_id":"6404fa513f56118bf20bcc94","slug":"darbar-sahib-welcomed-flowers-dehradun-news-c-5-drn1005-95552-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दरबार साहिब पहुंची पंजाब की पैदल संगत, पुष्पवर्षा से स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दरबार साहिब पहुंची पंजाब की पैदल संगत, पुष्पवर्षा से स्वागत
विज्ञापन
पंजाब के विभिन्न हिस्सों से 70 सदस्यीय पैदल संगत का जत्था रविवार शाम श्री दरबार साहिब पहुंचा। दर्शनी गेट पहुंचते ही पुष्पवर्षा और ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ मेला समिति ने संगत का का स्वागत किया। महंत देवेंद्र दास ने संगत को दर्शन और आशीर्वाद दिया। इस दौरान श्री दरबार साहिब परिसर श्री गुरु राम राय महाराज के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा।
श्री दरबार साहिब के मेला व्यवस्थापक केसी जुयाल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी श्री झंडे जी आरोहण और मेले का साक्षी बनने के लिए पंजाब की पैदल संगत दरबार साहिब पहुंची है। रविवार शाम को ढोल की थाप पर संगत ने जमकर नृत्य किया और श्री गुरु राम राय महाराज की महिमा का गुणगान किया। श्री दरबार साहिब प्रबंधन की ओर से सवा तीन बजे संगत का स्वागत प्राइमरी स्कूल कांवली में किया गया।
सवा पांच बजे महंत देवेंद्र दास महाराज की अगुवाई में दर्शनी गेट पर व श्री दरबार साहिब परिसर में संगत का भव्य स्वागत किया गया। श्री गुरु राम राय लक्ष्मण संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ पैदल संगत का स्वागत किया। केसी जुयाल ने कहा कि श्री दरबार साहिब में देश-विदेश से आने वाली संगत के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है। 11 मार्च को परंपरा के अनुसार पूरब की संगत की विदाई होगी। 12 मार्च को श्री झंडे जी आरोहण के साथ ही मेले का शुभारंभ होगा।