फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Danger from firecrackers being sold in the open

शहर में सजी पटाखे की 1150 से अधिक दुकानें

Sun, 23 Oct 2022 12:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
Danger from firecrackers being sold in the open
कई स्थानों पर नियमों के विपरीत आतिशबाजी की दुकानें लगी हैं। पटाखों के लिए पक्की दुकान होनी चाहिए। भीड़भाड़ और जिन स्थानों पर फायर ब्रिगेड के वाहन नहीं पहुंच सकते हैं, वहां पटाखे बेचना प्रतिबंधित है। फिर भी धामावाला, पलटन बाजार, डिस्पेंसरी रोड, पटेलनगर, धर्मपुर, राजपुर रोड समेत कई स्थानों पर खुले में पटाखों की दुकानें सजी हैं। इनसे खतरे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

दीपावली पर शहर में आतिशबाजी की 1150 से अधिक दुकानें खुुली हैं। ये वे दुकानें हैं, जिनका जिला प्रशासन से लाइसेंस लिया गया है। प्रशासन ने इसके अलावा भी कई जगह बिना लाइसेंस की दुकानें खुलने की संभावना जताई है। साथ ही इन दुकानों पर अग्नि सुरक्षा के उपाय अपनाने की अपील की है।
विज्ञापन

पुलिस और प्रशासन लगातार ऐसे स्थानों को चिह्नित कर सुरक्षा उपायों पर ध्यान देने के निर्देश दे रहा है। अपर सिटी मजिस्ट्रेट मायादत्त जोशी ने बताया कि पुलिस और फायर की एनओसी के बाद करीब 1150 दुकानों के लिए सुरक्षा उपाय अपनाने की हिदायत के साथ लाइसेंस जारी किए गए हैं। अनाधिकृत रूप से पटाखों की दुकान लगाने की अनुमति नहीं है। ऐसा है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed