फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   damanjeet dhamaal in youtube

यूट्यूब पर आते ही दमनजीत ने किया हजारों दिलों पर राज

Thu, 23 Mar 2017 12:10 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 23 Mar 2017 12:10 PM IST
विज्ञापन
damanjeet dhamaal in youtube
damanjeet

अमर उजाला मां तुझे प्रणाम-2014 के विजेता रहे दमनजीत सिंह का पहला गीत यूट्यूब पर आते ही दर्शकों की जुबान पर चढ़ गया है।

विज्ञापन


तीन दिन के भीतर ही गीत को यूट्यूब पर करीब दस हजार लोग देख चुके हैं। फेसबुक, व्हाट्स एप समेत अन्य सोशल साइटों पर गीत को खूब पसंद किया जा रहा है।

जीएमएस रोड निवासी बीकॉम सेकेंड ईयर के छात्र दमनजीत सिंह को बचपन से ही गीत-संगीत का शौक है। वह स्कूल के कार्यक्रमों में गाते तो खूब वाहवाही मिलती।

विज्ञापन

बेटे की क्रिएटिविटी से पापा खुश

damanjeet dhamaal in youtube
Youtube

अमर उजाला के तत्वावधान में 2014 में आयोजित हुई मां तुझे प्रणाम प्रतियोगिता में उनकी प्रस्तुतियों को सभी ने खूब सराहा, जिस पर उन्हें विजेता घोषित किया गया।

इसके बाद उन्होंने गढ़वाल विवि, ऋषिकेश समेत तमाम स्थानों पर आयोजित प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अमर उजाला टैलेंट सर्च समेत कई अन्य कार्यक्रमों में भी उन्होंने हिस्सा लिया।

अब उन्होंने बीते पल गीत तैयार किया है। गीत को लिखने के साथ उन्होंने गाया भी है। जिसका म्यूजिक स्टूडियो अंडरग्राउंड और वीडियो प्रोडक्शन हाउस जेन एक्स ने तैयार किया है। वीडियो की शूटिंग दून के अलग-अलग स्थानों पर की गई है। दमनजीत के पिता गुरमीत सिंह का राजपुर रोड पर फास्ट फूड का काम है। बेटे की क्रिएटिविटी से वह भी खासे खुश हैं।

हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग कर लौटे एक्टर कुनाल

damanjeet dhamaal in youtube
kunal shamsher malla

फिल्म अभिनेता कुनाल शमशेर मल्ला हाल ही में हॉलीवुड मूवी सीरीज की वेयर आर वी नाऊ फिल्म की शूटिंग मुंबई और पुणे में करने के बाद दून लौटे हैं।

यह फिल्म अभी प्राग, लॉस एंजिल्स, बर्लिन आदि जगहों पर शूट की जाएगी। यह जॉन हेनरी रिचर्डसन निर्देशित फिल्म है। वेयर इज शी नाऊ को अभी तक 32 से भी अधिक इंटरनेशनल अवार्ड से नवाजा जा चुका है। वेयर आर वी नाऊ इसका सिक्वल है। कुनाल इस फि ल्म में बतौर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी काम कर रहे हैं।

इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री किरन दुबे, कुनाल शमशेर मल्ला व दीप ने अभिनय किया है। इसमें कुनाल किरन दुबे के भाई के किरदार में नजर आएंगे। देहरादून के रहने वाले कुनाल फि ल्म में एक उदास और शराबी कलाकार की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह इस फि ल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जो बहुत भावनात्मक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed