फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Damaged roadside stretch turns deadly

Dehradun News: हाईवे किनारे टूटी सड़क बनी जानलेवा, जलभराव से फजीहत

Wed, 09 Sep 2026 11:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 09 Sep 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Damaged roadside stretch turns deadly
कैंप रोड पर हाईवे किनारे लंबे समय से उखड़ी सड़क और वहां होने वाला जलभराव स्थानीय लोगों व राहगीरों के लिए भारी मुसीबत बन गया है। हल्की बारिश के बाद ही यहां हालात इतने बदतर हो जाते हैं कि दो से तीन दिन तक सड़क पर पानी जमा रहता है। इससे न केवल आवाजाही प्रभावित हो रही है, बल्कि हर समय किसी बड़े हादसे की आशंका भी बनी रहती है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग की पूर्व में कई बार मरम्मत हो चुकी है, लेकिन कुछ ही दिन में सड़क दोबारा टूट जाती है। बारिश के दिनों में सड़क किनारे गहरा जलभराव होने से पैदल चलने वालों को मजबूरी में सड़क के बीचों-बीच से होकर गुजरना पड़ता है। गड्ढों में पानी भरा होने के कारण दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा रहता है। वहीं, वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ने से दिन के समय अक्सर जाम की स्थिति भी बन जाती है।
विज्ञापन

नगरवासी अनूप, अंशुल, विकास, अमन, राधेश्याम, शुभम, दीपक धीमान और संजय शर्मा ने प्रशासन से जल्द क्षतिग्रस्त सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते स्थायी मरम्मत नहीं कराई गई, तो यह लापरवाही किसी दिन बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षतिग्रस्त सड़क के जो हिस्से नेशनल हाईवे के अधिकार क्षेत्र में आते हैं, उनकी स्थिति से संबंधित विभाग को अवगत कराया जाएगा। वहीं, नगर पंचायत क्षेत्र के अधीन आने वाले खराब स्थानों को चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही इन जगहों पर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया जाएगा। - सुमित चौधरी, अध्यक्ष, नगर पंचायत सेलाकुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed