फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   damad and sali murdered stepmother in roorkee

उत्तराखंड: दामाद ने साली के साथ मिलकर कर दी विधवा की हत्या, पीछे है ये वजह 

Mon, 25 Feb 2019 02:10 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 Feb 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
damad and sali murdered stepmother in roorkee
मौके पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

रुड़की में गंगनहर कोतवाली अंतर्गत इब्राहिमपुर देह गांव में विधवा महिला की हत्या से हड़कंप मच गया। महिला की हत्या का आरोप उसके सौतेले दामाद और साली पर लगा है।

विज्ञापन


हत्या का कारण संपत्ति विवाद माना जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि देर शाम मृतका संजो देवी (40 वर्ष) की सौतेला दामाद से किसी बात पर कहासुनी हुई। जिसके बाद आरोपी विधवा महिला की हत्या कर दी।
विज्ञापन


सुबह बच्चों की चीख पुकार के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी सचिन और नेहा को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दामाद और साली को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की

पुलिस ने दामाद और साली को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की है। पुलिस ने मौके पर मृतक की पांच साल की बच्ची के भी बयान दर्ज किए हैं। जिसने पुलिस को बताया कि उसकी मां के गले पर तकिया रखकर हत्या की है। जब उसने शोर मचाया तो उसके हाथ-पैर बांधकर कमरे से बाहर फेंक दिया। हत्या में सचिन और नेहा शामिल हैं।

बताया गया कि संजो देवी का छह साल पहले राजेंद्र से दूसरा विवाह हुआ था। दोनों के पहले से दो-दो बच्चे हैं। संजो देवी के बच्चे काजल, लड्डू और राजेंद्र की बेटियां सिम्मी, नेहा हैं। सिम्मी का सचिन से विवाह हुआ है। वे भी संजो के घर में रहते हैं। दो साल पहले राजेंद्र का निधन हो गया था। इसके बाद से ही सचिन के दिमाग में संपत्ति हड़पने का प्लान चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed