{"_id":"6868364fc5b025902108e504","slug":"dakpathar-team-became-runner-up-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-731238-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल : उप विजेता बनी डाकपत्थर की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल : उप विजेता बनी डाकपत्थर की टीम
Sat, 05 Jul 2025 01:45 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
डाकपत्थर स्थित महर्षि अरविंद घोष इंटर काॅलेज की टीम गढ़ी कैंट स्थित मिलिट्री इंटर कॉलेज में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में उप विजेता बनी। शुक्रवार को प्रतियोगिता का प्रथम सेमीफाइनल महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज डाकपत्थर व राजकीय इंटर कॉलेज बरवाला के मध्य खेला गया। जिसमें महर्षि अरविंद घोष की टीम ने 2-1 से विजय प्राप्त करके फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में देहरादून की टीम 4-3 से विजयी रही और डाकपत्थर की टीम उप विजेता बनी। विद्यालय टीम के कोच कुंवर सिंह राय ने बताया कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन से विद्यालय में खुशी का वातावरण बना हुआ है। विद्यालय प्रशासन ने उनके प्रयासों की सराहना की है।
विज्ञापन