फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Daily horoscope today 29 july 2023 zodiac signs Astrology

Daily Horoscope: मकर राशि वाले आज बड़ा लेन-देन करने से बचें, जानें कैसा गुजरेगा इन राशियों के जातकों का दिन

Sat, 29 Jul 2023 10:59 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 29 Jul 2023 10:59 AM IST
सार

मिथुन राशि के जातकों का दिन आज परेशानियों से भरा रह सकता है। आपका पुराना कोई विवाद फिर से सामने आ सकता है। किस राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा जानिए डॉक्टर आचार्य सुशांत राज के अुनसार...

विज्ञापन
Daily horoscope today 29 july 2023 zodiac signs Astrology
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

कुछ राशि के जातकों को आज ज्यादा सावधानी रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं किस राशि के जातकों का आज का दिन कैसा रहेगा। डॉक्टर आचार्य सुशांत राज के अुनसार...
विज्ञापन


मेष : आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। विरोधी वर्ग से सावधान रहें। अपनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा कार्य आज आपका पूर्ण हो सकता है।
विज्ञापन


वृषभ : आज के दिन आप अपने जीवन में कोई विशेष निर्णय ले सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आज नया सत्र आप शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक मदद मिलेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार में लोग आपको मान-सम्मान देंगे। पत्नी से मधुर संबंध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिथुन : आज आपका दिन परेशानियों से भरा रह सकता है। आपका पुराना कोई विवाद फिर से सामने आ सकता है, जिस कारण आपको परेशानी उठाना पड़ सकता है। आज कार्यक्षेत्र में आर्थिक स्थिति में आप गिरावट महसूस करेंगे। नया कार्य शुरू न करें। शेयर मार्केट का काम यदि कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है। कोई बड़ा जोखिम ना उठाएं। परिवार में मतभेद की स्थिति बनेगी। लेकिन आपका सम्मान बरकरार रहेगा।

Daily horoscope today 29 july 2023 zodiac signs Astrology
डॉक्टर आचार्य सुशांत राज - फोटो : amar ujala

कर्क : आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप अपने को स्वस्थ महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई विशेष व्यक्ति के मिलने से लाभ होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। वाद-विवाद से आज आप दूर रहें नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

सिंह : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी कार्य विशेष के लिए यदि आप सोच रहे हैं तो उसको पूरा करने में आपको सफलता मिलेगी। न्यायालय पक्ष में यदि कोई विवाद चल रहा है तो आज उसमें आपको सफलता मिलती दिखाई देगी। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिलेगा। कुछ नए पार्टनर के साथ आज आप समझौता कर सकते हैं। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा।

कन्या : आज का दिन भागदौड़ से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आज परिवर्तन हो सकता है, जिसके चलते बाहर भी जाना पड़ सकता है। यात्रा आदि में सावधानी बरतें। वाहन आदि का उपयोग संभालकर करें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी व्यक्ति विशेष से झगड़ा हो सकता है। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

तुला : आज के दिन आप प्रशासनिक कार्य में उलझ सकते हैं। कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लैकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में हानि हो सकती है। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें।

वृश्चिक : इस राशि के जातकों को आज के दिन अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। काम की अधिकता के कारण मानसिक तनाव व शारीरिक थकावट महसूस होगी। किसी काम के चलते आपको लम्बी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी अपने के कारण आज आप विवाद से फंस सकते हैं। परिवार में मतभेद उत्पन्न हो सकता है।

धनु : आज का दिन बहुत भागदौड़ से भरा रहेगा। किसी कार्य विशेष को लेकर लंबी यात्रा आदि पर जाना पड़ सकता है। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें नहीं तो चोट लग सकती है। वाद-विवाद से दूर रहें और व्यापार आदि में आज बड़ा जोखिम ना उठाएं। कोई बड़ा लेन-देन न करें व बड़ी राशि उधार के रूप में किसी को ना दें। परिवार के लोगों से संबंध मधुर रखें और वाणी पर संयम रखें।

मकर : आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परंतु विरोधी वर्ग से सतर्क रहें। बड़ा लेन-देन आप आज न करें। किसी काम के लिए आज आपको बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

कुंभ : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस हो सकती है। मौसम के चलते अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें। आज आप व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम ना उठाएं। किसी लड़की को बड़ी धनराशि उधार के रूप में ना दें। शेयर मार्केट आदि में बड़ा निवेश ना करें। वाहन आदि का उपयोग संभालकर करें। परिवारों में मतभेद दूर होंगे।

ये भी पढ़ें...बच्चों के मन की बात: सीएम धामी से बोले मेधावी- सर, ऐसा इंतजाम करिये, आईएएस की पढ़ाई के लिए पहाड़ न छोड़ना पड़े

मीन : आज आप वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें नहीं तो दुर्घटना घट सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आज आप परेशान रह सकते हैं। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में शत्रुओं के कारण आपको हानि उठानी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। कार्य क्षेत्र में आज परिवर्तन करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। इन्हीं बातों को लेकर थोड़ा-बहुत मतभेद हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed