फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dad will surely come back ...

लौटकर जरूर आएंगे पापा...

Sat, 27 Jul 2013 09:49 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Sat, 27 Jul 2013 09:49 AM IST
विज्ञापन
Dad will surely come back ...

गांधी ग्राम, नई बस्ती में दुर्गा मंदिर के पास एक बेहद तंग गली का छोटा सा घर। यहां राजकीय बालिका इंटर कालेज लक्खीबाग में 12वीं पढ़ने वाली शिवानी अपनी छोटी बहन को बहलाती है-देख, मम्मी को तंग मत किया कर।

विज्ञापन


पापा जल्दी आ जाएंगे। फिर सब घूमने चलेंगे। छोटी बहन बहलावे में आ खेलने के लिए इधर घर से बाहर होती है, उधर शिवानी की आंखें भीग जाती हैं।

शिवानी बताती है-पापा विजय रस्तोगी मालिक के साथ एक माह के लिए केदारनाथ गए थे। मालिक का गुप्तकाशी में होटल है। वहां से 17 जून को उनका फोन आया था। पूछ रहे थे सब ठीक है या नहीं, लेकिन उसके बाद से उनका न कोई फोन आया, न खबर। कई बार मालिक से मम्मी ने पापा के बारे में पूछा। मालिक का भाई खुद आपदा में मारा गया, इसलिए वह बार-बार यही दोहरा रहे हैं कि पता लगते ही घर ले आऊंगा। अब तो कई बार फोन भी नहीं उठाते।
विज्ञापन


पापा की बहुत याद आती है
घर का खर्च कैसे चलता है? पूछने पर शिवानी बेहद मुश्किल में दिखाई देती है-मम्मी नीरू मोहब्बेवाला में एक कास्मेटिक की दुकान पर काम करती हैं। ढाई हजार रुपये के आस-पास उन्हें मिलता है। पापा की ही कमाई से घर चल रहा था और सिर झुका लेती है। पापा की बहुत याद आती है कहते हुए सिर उठाती है और साथ ही जोड़ देती है, उम्मीद है कि पापा लौटकर जरूर आएंगे...।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed