फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cyber-thugs-extorted

Dehradun News: साइबर ठगों ने लोगों से ऐंठे 1.55 लाख रुपये

Mon, 13 Mar 2023 01:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Cyber-thugs-extorted
साइबर ठगों ने शहर के दो लोगों से अलग-अलग तरीके से 1.55 लाख रुपये ठग लिए। एक को क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट कराने का झांसा दिया गया। जबकि, एक स्कूल संचालक साइबर ठगों के झांसे में आकर रुपये गंवा बैठे। दोनों मामलों में साइबर पुलिस की जांच के बाद नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

--
क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट कराने का दिया झांसा
गणेश विहार, अजबपुर खुर्द के रहने वाले शिकायतकर्ता खेम सिंह का कहना है कि 14 फरवरी को एक युवती का फोन आया। उसने बताया कि एसबीआई क्रेडिट कार्ड के डिपार्टमेंट से बोल रही है और कार्ड एक्टिवेट करने की बात कही। विश्वास में लेकर एक लिंक भेजा गया। क्लिक करते ही एक लाख 63 हजार रुपये खाते से कट गए। बैंक से संपर्क करने पर पता चला कि साइबर ठगी हो गई। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

--
स्कूल संचालक से ऑनलाइन फीस जमा कराने के नाम पर ठगी
नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने बताया कि लच्छीवाला में स्कूल चलाने वाले शंभू प्रसाद पंचोली निवासी अजबपुर कलां के साथ 94 हजार की साइबर ठगी हुई है। 15 फरवरी को एक व्यक्ति का उनके पास फोन आया। उसने अपना परिचय स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र के पिता के रूप में दिया। बताया कि ऑनलाइन बेटे की फीस जमा करनी है। फोन करने वाले व्यक्ति ने जिस छात्र का नाम लिया, वह उसी स्कूल में पढ़ता है और उसकी फीस भी जमा होनी थी। फोन करने वाले ने उनके मोबाइल पर चार बार लिंक भेजकर क्लिक करने को कहा। इसके बाद कई बार में 94 हजार 996 रुपये उनके बैंक खाते से ट्रांसफर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed