फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cyber thugs cheated people

साइबर ठगों ने लोगों की ठगी कमाई

Mon, 14 Mar 2022 12:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Cyber thugs cheated people
राजधानी में रविवार को साइबर ठगी के दो मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में साइबर थाने की जांच के बाद मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। थाना पुलिस दोनों मुकदमों में जांच कर रही है।
विज्ञापन

जालसाज ठगों ने बुजुर्ग को उनके खाते में किसी परिचित की ओर से रकम आने का झांसा देकर 55 हजार रुपये का चूना लगा दिया। इंस्पेक्टर पटेलनगर रविंद्र यादव ने बताया कि धोखाधड़ी को लेकर 74 वर्षीय बुजुर्ग अशोक कुमार गुप्ता निवासी ड्रीम बिल्डर, निकट शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल ने तहरीर दी। कहा कि उनके पास 16 फरवरी को एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को पीड़ित का परिचित बताया था। उधर, ऑनलाइन निवेश कर मोटे रिटर्न का झांसा देकर 2.93 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने इसे लेकर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।साइबर धोखाधड़ी को लेकर शुभम नेगी निवासी निवासी टर्नर रोड ने तहरीर दी। कहा कि ऑनलाइन निवेश कर कमाई के लिए उन्हें एक एप का लिंक मिला। इसमें उन्होंने और उनके परिवार के लोगों ने कुल 2.93 लाख रुपये का निवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed