फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cyber thug hack officer whats app and fraud in dehradun

देहरादून: साथी अफसर का व्हाट्सएप हैक कर साइबर ठगों ने ओएनजीसी अफसर से की 1.80 लाख की ठगी

Tue, 17 Sep 2019 09:41 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 17 Sep 2019 09:41 AM IST
सार

  • साथी अफसर का व्हाट्सएप हैक किया
  • एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने एसओजी प्रभारी को दिए जांच के निर्देश

विज्ञापन
cyber thug hack officer whats app and fraud in dehradun
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

साथी अफसर का व्हाट्सएप हैक कर साइबर ठगों ने ओएनजीसी के एक अफसर से एक लाख 80 हजार रुपये ठग लिए। ठगों ने ओएनजीसी अफसर को उनके साथी के व्हाट्सएप से मेसेज भेज रिश्तेदार की बीमारी का बहाना बनाकर पैसे मांगे थे। एसएसपी ने इस मामले में एसओजी प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


ओएनजीसी में आरएंडडी के महाप्रबंधक (रसायन) विशेषनाथ पुष्कर और उनके दोस्त आशीष शर्मा ने सोमवार को एसएसपी अरुण मोहन जोशी से मिलकर मामले की जानकारी दी। पुष्कर ने बताया कि वे पांच से 10 सितंबर के बीच अहमदाबाद में थे। इसी बीच सात सितंबर को उनके व्हाट्सएप पर दोस्त विनोद डिमरी के मोबाइल नंबर से मेसेज आया कि मैँ सेन फ्रांसिस्को यूएसए के एयरपोर्ट पर हूं। पत्नी की बहन को हार्ट प्राॅबल्म होने के कारण हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


ऑपरेशन के लिए वो अपने अकाउंट से रकम ट्रांसफर नहीं कर पा रहा है। महाप्रबंधक ने बताया कि अहमदाबाद ओएनजीसी में विनोद डिमरी उनके साथ रहा है। बिना देर किए दूसरे दोस्त आशीष शर्मा की मदद से डिमरी के बताए खाते में एक लाख रुपये ट्रांसफर करा दिए। इसके बाद विनोद डिमरी के व्हाट्सएप से फिर 50 हजार और 30 हजार रुपये मांगे गए। इस बार भतीजे विजय पुष्कर के माध्यम से यह रकम ट्रांसफर कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रकम स्थानांतरित करने के कई दिन बाद ऑपरेशन के बारे में जानकारी लेने को विनोद डिमरी से फोन पर संपर्क किया तो वो बंद मिला। 18 सितंबर को अहमदाबाद निवासी एक अन्य दोस्त आरबी राम और शंकर सिंह की मदद से विनोद डिमरी से बात की तो इस धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। डिमरी का कहना था कि न तो वह अहमदाबाद से बाहर गए और न ही किसी तरह की रकम मांगी। हैदराबाद में तो उनकी कोई रिश्तेदारी भी नहीं है। कप्तान ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed