फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cyber fraudsters from Bihar are using minors as shields to swindle Char Dham pilgrims Dehradun News

Uttarakhand: बिहार में बैठे साइबर ठग, नाबालिगों को ढाल बनाकर चारधाम यात्रियों को ऐसे जाल में फंसा रहे

Sat, 30 May 2026 06:58 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 30 May 2026 06:58 PM IST
सार

बिहार के साइबर ठग नाबालिगों को ढाल बनाकर चारधाम यात्रियों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। उत्तराखंड एसटीएफ ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Cyber fraudsters from Bihar are using minors as shields to swindle Char Dham pilgrims Dehradun News
cyber fraud - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बिहार में बैठे साइबर ठग नाबालिगों को ढाल बनाकर देशभर से चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को ठग रहे हैं। एसटीएफ ने हेली सेवा बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाले इस संगठित साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। बिहार के नालंदा जिले से गिरोह के दो मुख्य सदस्यों दीपक कुमार और विजित कुमार उर्फ मिकी को गिरफ्तार किया गया है। जांच में इनके देशभर में फैले नेटवर्क और लाखों रुपये की धोखाधड़ी के सुराग मिले हैं।

विज्ञापन

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि गिरोह सोशल मीडिया पर फर्जी फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम अकाउंट, व्हाट्सएप नंबर और नकली वेबसाइट बनाकर खुद को अधिकृत हेलीकॉप्टर सेवा एजेंट बताता था। श्रद्धालुओं को वीआईपी दर्शन, तुरंत कन्फर्म टिकट और सीमित सीट उपलब्ध जैसे लालच देकर विश्वास में लिया जाता था।

विज्ञापन


इसके बाद उनसे ऑनलाइन भुगतान कराकर फर्जी टिकट भेज दिए जाते थे। गिरोह ठगी की रकम विभिन्न लोगों के बैंक खातों में मंगाता था। इन खातों का उपयोग म्यूल अकाउंट के रूप में किया जाता था। बाद में एटीएम के जरिये रकम निकाल ली जाती थी और गिरोह के सदस्यों के बीच 15 से 25 प्रतिशत तक कमीशन बांटा जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ ने कुछ नाबालिगों से कू पूछताछ 

बिहार में जांच के दौरान एसटीएफ ने कुछ नाबालिगों से भी पूछताछ की। साइबर अपराधी किशोरों और नाबालिगों को भी इस नेटवर्क में शामिल कर रहे हैं। जांच में यह भी सामने आया कि कई बार अपराधी अपनी पहचान छिपाने के लिए अनजान लोगों के मोबाइल हॉटस्पॉट और इंटरनेट कनेक्शन का इस्तेमाल करते हैं। गिरफ्तार आरोपी दीपक कुमार शेरपुर बिहार शरीफ का रहने वाला है और विजित कुमार उर्फ मिकी शेखपुरा बिहार का रहने वाला है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पांच बैंक पासबुक, एक चेकबुक, दो मोबाइल फोन, एक एटीएम कार्ड, सिम, आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि बरामद किए गए हैं।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  हादसों का दिन, अलग-अलग दुर्घटनाओं में नौ लोगों की मौत, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

एक और आरोपी की भूमिका सामने आई

जांच के दौरान एसटीएफ को गृह मंत्रालय के आईफोरसी और बिहार पुलिस से महत्वपूर्ण सूचनाएं मिलीं। इसी क्रम में नालंदा के शिव कुमार पासवान उर्फ फुलटून का नाम भी सामने आया, जो बिहार में दर्ज एक साइबर धोखाधड़ी मुकदमे में आरोपी है। पूछताछ में उसके उत्तराखंड में संचालित हेली सेवा धोखाधड़ी से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। उसके खिलाफ बी-वारंट लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed