{"_id":"62a9813aa9ad655717062163","slug":"cyber-fraud-kaun-banega-crorepati-25-lakhs-cheated-in-the-name-of-kbc-stf-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगी का जाल: KBC से फोन आया तो नहीं रहा खुशी का ठिकाना, 25 लाख गंवाने के बाद सामने आया सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगी का जाल: KBC से फोन आया तो नहीं रहा खुशी का ठिकाना, 25 लाख गंवाने के बाद सामने आया सच
Wed, 15 Jun 2022 01:53 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:53 PM IST
सार
देहरादून निवासी राजेंद्र सिंह ने साइबर थाने में शिकायत की थी। कहा कि उन्हें पिछले दिनों एक व्यक्ति का फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को जिओ कंपनी का अधिकारी बताया और कहा कि कंपनी के माध्यम से उसकी केबीसी में लॉटरी निकल गई है। इसकी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए उसने शुरुआत में दो लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति) में लॉटरी लगने की बात कहकर 31 लाख रुपये ठगने वाले को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। बिहार निवासी आरोपी को एसटीएफ हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार कर मंगलवार को दून लाई और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। मामले में अन्य लोगों की भी जांच चल रही है।
देहरादून निवासी राजेंद्र सिंह ने साइबर थाने में शिकायत की थी। कहा कि उन्हें पिछले दिनों एक व्यक्ति का फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को जिओ कंपनी का अधिकारी बताया और कहा कि कंपनी के माध्यम से उसकी केबीसी में लॉटरी निकल गई है। इसकी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए उसने शुरुआत में दो लाख रुपये मांगे।
इसके बाद टैक्स के नाम पर चार लाख रुपये। कुछ दिन बाद कहा कि अब उनके यहां पर एक टीम आने वाली है जो लाइव टेलिकास्ट करेगी। इसके लिए भी खर्च देना होगा। दो लाख रुपये फिर से खाते में जमा करा लिए गए। इसके बाद कहा कि कंपनी एक कार भी दे रही है।
विज्ञापन
इसके रजिस्ट्रेशन के लिए दो लाख रुपये देने होंगे। इस तरह ये रुपये भी उन्होंने जालसाजों के खातों में जमा करा दिए। इसके बाद कभी किसी औपचारिकता के नाम पर तो कभी किसी टैक्स के नाम पर रुपये ऐंठा गया। एक बार तो मुंबई परिवार सहित बुलाने की बात हुई और पांच लाख रुपये हवाई यात्रा का टिकट दिलाने के नाम पर भी ठग लिए गए।

ये भी पढ़ें...kainchi Mela 2022: कैंची धाम में लगा नीब करौली महाराज के भक्त को तांता, 25 हजार से अधिक कर चुके दर्शन, तस्वीरें
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि मोबाइल नंबरों और खाता संख्याओं की जांच करते हुए टीम बिहार के बौद्ध गया तक पहुंच गई। वहां पता चला कि आरोपी अनुज कुमार पासवान निवासी बौद्ध गया मुरथल हरियाणा में रहता है। उसे सोनीपत हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया गया।