{"_id":"593799ec4f1c1b361d9c911f","slug":"cyber-crime-with-idea-money-user","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आइडिया मनी यूजर्स की नींद उड़ा देगी ये खबर, इग्नोर किया तो लग सकती है हजारों की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइडिया मनी यूजर्स की नींद उड़ा देगी ये खबर, इग्नोर किया तो लग सकती है हजारों की चपत
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Thu, 08 Jun 2017 08:52 AM IST
विज्ञापन
idea money wallet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये खबर पढ़ने के बाद आइडिया मनी यूजर्स की नींद उड़ सकती है। अगर इन यूजर्स ने सतर्कता नहीं बरती तो बड़ा झटका लग सकता है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम के इस नए मामले से हड़कंप मच गया है। इस घटना के बाद अब आइडिया मनी यूजर्स को बहुत सचेत रहने की जरूरत होगी। हैकर्स ने आइडिया मनी के ई बैलेट में सेंध लगाकर सिर्फ तीन मिनट में 47 हजार की रकम को अलग-अलग प्रदेशों के चार बैंक खातों में भेज दिया। आइडिया वितरक ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
हल्द्वानी में रामपुर रोड गली नंबर छह में रहने वाले सुजीत चड्डा आइडिया के वितरक हैं। उनका गुरुनानक कॉम्लेक्स में गुरवानी इंटरप्राइजेज के नाम से आफिस है। सुजीत आइडिया मनी के जरिए लेनदेन भी करते हैं।
विज्ञापन
दिल्ली, हरियाणा, गुवाहाटी, उप्र के जिलों के हैं खाते
Cyber Attack
पांच जून की शाम को उनके आइडिया मनी खाते में करीब 47 हजार रुपये थे। शाम को करीब 6.30 बजे ई बैलेट से 47 हजार रुपये एक रिटेलर को हस्तांतरित होने का संदेश आया।
जब उन्होंने रिटेलर से रकम मिलने के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि रकम आई थी लेकिन एक मिनट में ही वापस हो गई। इस पर सुजीत का माथा ठनका।
उन्होंने रिटेलर का ई बैलेट चेक किया तो पता चला कि यह रकम तीन अलग-अलग ई बैलेट में भेजी गई है। बाद में इन ई बैलेट से यह रकम भारतीय स्टेट बैंक के खाता संख्या 32487154255, 32771640117, 32487154255 पंजाब नेशनल बैंक के 6078831000155327 और आईसीआईसीआई बैंक के 029201003535 खाते में भेजी गई हैं।
ये खाते दिल्ली, हरियाणा, गुवाहाटी, उप्र के जिलों के हैं। हैकर्स इतना शातिर था कि साइबर लूट की इस घटना को महज तीन मिनट में ही अंजाम दे दिया। हजारों रुपये चोरी होने पर सुजीत के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। एफआईआर दर्ज होने के बाद इन खातों के लेनदेन में रोक की संभावना है।

शनिवार को ही बदला था पासवर्ड
Cyber Attack
सुजीत ने शनिवार को ही अपनी आइडिया मनी का पासवर्ड बदला था। इस पासवर्ड की जानकारी उनके अलावा किसी और को नहीं थी। फिर भी ई बैलेट हैक होने से वह सन्न हैं।
मजदूरों के बना दिए ई बैलेट
सुजीत के खाते से निकाली गई रकम तीन ई बैलेट में भेजी गई। जब पीड़ित ने इनके मोबाइल नंबर पर फोन किया तो पता चला कि वे बिहार और उप्र के रहने वाले हैं। इतना ही नहीं उनके पास स्मार्ट फोन तो दूर वे मोबाइल इंटरनेट का भी इस्तेमाल नहीं करते हैं। उन्होंने बताया कि वे पेशे से मजदूर हैं और एक से डेढ़ हजार रुपये का फोन चलाते हैं।
वन टाइम पासवर्ड भी हो सकता है हैक
हैकर्स इतने शातिर हैं कि उन्होंने ई बैलेट की लेन-देन को जारी होने वाले वन टाइम पासवर्ड ओटीपी को भी हैक कर लिया। बाद में इसी ओटीपी से रकम को ई बैलेट से बैंक खातों में भेज दिया है।
मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फिलहाल खातों को सीज कराने की कोशिश की जा रही है। मामले की जांच पुलिस के साथ ही साइबर विशेषज्ञों को दी जाएगी।
- अमित श्रीवास्तव, एसपी सिटी हल्द्वानी