{"_id":"67041942e1018d8fa2047f19","slug":"cyber-attack-uttarakhand-important-websites-were-run-on-secure-network-treasury-work-also-done-2024-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Cyber Attack: उत्तराखंड में सिक्योर नेटवर्क पर चलाईं जरूरी वेबसाइटें, ट्रेजरी से भी हुआ कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Attack: उत्तराखंड में सिक्योर नेटवर्क पर चलाईं जरूरी वेबसाइटें, ट्रेजरी से भी हुआ कामकाज
Mon, 07 Oct 2024 10:56 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 07 Oct 2024 10:56 PM IST
सार
Cyber Attack In Uttarakhand: आईटीडीए का दावा है कि सभी मुख्य सेवाएं सिक्योर नेटवर्क से बहाल कर दी गई हैं। सोमवार सुबह जैसे ही सचिवालय खुला तो ई-ऑफिस से काम शुरू हो गया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही नेटवर्क डाउन हो गया।
विज्ञापन
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विस्तार
सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) की मशक्कत के बाद सोमवार को सुबह ई-ऑफिस समेत कई सेवाएं बहाल हुईं, लेकिन बार-बार रुकावट आती रही। इससे कामकाज प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
हालांकि, आईटीडीए का दावा है कि सभी मुख्य सेवाएं सिक्योर नेटवर्क से बहाल कर दी गई हैं। सोमवार सुबह जैसे ही सचिवालय खुला तो ई-ऑफिस से काम शुरू हो गया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही नेटवर्क डाउन हो गया। ट्रेजरी से जुड़ी सभी सेवाएं प्रभावित हुईं, जो शाम तक चालू कर दी गईं।
विज्ञापन
आईटीडीए निदेशक नितिका खंडेलवाल के मुताबिक, मुख्य सेवाएं जैसे ई-ऑफिस, अपुणि सरकार, ई-रवन्ना, सीएम हेल्पलाइन, चारधाम रजिस्ट्रेशन को सुचारू कर दिया गया है। स्टेट डाटा सेंटर को दुरुस्त करने की प्रक्रिया चल रही है। सभी वेबसाइटों पर आने वाले ट्रैफिक पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
Uniform Civil Code: उत्तराखंड में नाै नवंबर को लागू होगा UCC, एक हफ्ते में सीएम को रिपोर्ट साैंपेगी कमेटी
Trending Videos
उधर, कोषागार से जुड़े अफसरों के मुताबिक, दिन में कुछ परेशानी के बाद अब सिक्योर नेटवर्क और एनआईसी पर कोषागार की वेबसाइट चल रही है। उनका कहना है कि फिलहाल ट्रेजरी से जुड़े सभी कामकाज सुचारू हो गए हैं। सचिव वित्त दिलीप जावलकर ने बताया, सोमवार को ही ट्रेजरी से जुड़े सभी तरह के कामकाज सुचारू हो गए हैं।