फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cyber attack in Uttarakhand major departments Websites Chardham registration were made functional

Cyber Attack: उत्तराखंड में प्रमुख विभागों की वेबसाइट की गई सुचारू, चारधाम पंजीकरण साइट भी खोली गई

Mon, 07 Oct 2024 09:34 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 07 Oct 2024 09:34 AM IST
सार

उत्तराखंड में साइबर हमले में सूबे का पूरा आईटी सिस्टम ठप हो गया था। सरकारी कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया। सचिवालय समेत किसी भी दफ्तर में कामकाज नहीं हुआ।

विज्ञापन
Cyber attack in Uttarakhand major departments Websites Chardham registration were made functional
Cyber Crime - फोटो : FREEPIK

विस्तार

स्टेट डाटा सेंटर में आए मालवेयर के कारण अस्थायी रूप से बंद प्रमुख विभागों की वेबसाइट अपनी सरकार, ई-ऑफिस, चारधाम पंजीकरण जैसी मुख्य साइट रविवार को सुचारू हो गई। इससे पहले पहले शनिवार को सीएम हेल्पलाइन को सुचारू कर दिया गया था।

विज्ञापन


दाे अक्टूबर को स्टेट डाटा सेंटर में आए मालवेयर के कारण शासन की कई महत्वपूर्ण साइट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। शनिवार को राजस्थान से देहरादून लौटने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनआईसी, आईटीडीए, पुलिस विभाग आदि के साथ महत्वपूर्ण बैठक की थी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सोमवार तक सभी साइट्स के सुचारू संचालन के निर्देश दिए थे। आईटीडीए की निदेशक निकिता खंडेलवाल ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सभी प्रमुख साइट्स को सुचारू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कि पांच अक्टूबर को सीएम हेल्पलाइन व स्टेट पोर्टल जैसी सुविधाएं सुचारू कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

600 से अधिक शिकायतें दर्ज
जबकि आज सभी सेवाएं मुख्यतः अपनी सरकार, ई-ऑफिस, ई-रवन्ना पोर्टल, चारधाम रजिस्ट्रेशन सभी को सुचारू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम में कोई भी डाटा लॉस का कोई भी मामला संज्ञान में नहीं आया और सभी डाटा सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि सीएम हेल्पलाइन में पिछले दो दिन में लगभग 2034 कॉल्स में से 1879 को वापस दर्ज कर लिया गया है, जिसमें लोगों को कॉल बैक किया गया और इसमें से 600 से अधिक शिकायतें दर्ज कर दी गई हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सीएम धामी बोले-भ्रष्टाचार में शामिल लोगों पर होगी कठोर कार्रवाई, रिश्वत लेते पकड़े गए दो अधिकारी

सेवाओं की लंबी पेंडेंसी

सभी आईटी सिस्टम ने काम करना शुरू किया। अभी कुछ वेबसाइट बंद हैं जिन्हें एक-एक कर सुचारू किया जा रहा है। विभिन्न विभागों की 800 से ज्यादा सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं। इन सेवाओं की लंबी पेंडेंसी हो गई है, जो धीरे-धीरे निपटाई जाएगी। सेवाएं ठप होने की वजह से राजस्व की कितनी नुकसान हुआ है है, इसका भी डाटा जुटाया जा रहा है। माना जा रहा है कि करोड़ों का लेनदेन लटका हुआ है। आईटीडीए की निदेशक नितिका खंडेलवाल ने बताया कि सीधे तौर पर वित्तीय नुकसान नहीं हुआ। जिन विभागों की सेवाएं शुल्क आदि से जुड़ी हैं, उनका आकलन किया जा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed