{"_id":"a2bc25fd7e04ffd168011647340d932f","slug":"customer-waiting-for-lpg-gas-cylinder","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस के लिए अभी और करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस के लिए अभी और करना होगा इंतजार
देहरादून/ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2013 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के गैस उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद सिलेंडर के लिए हफ्ते भर का इंतजार करना पड़ रहा है। कांवड़ मेले के दौरान आपूर्ति बंद रहने से बढ़ी बैकलॉग की दिक्कत अब भी बनी हुई है। आपूर्ति सुचारु बनाए रखने के लिए हरिद्वार के साथ करनाल से भी आपूर्ति की जा रही है, लेकिन स्थिति सामान्य होने में वक्त लगना तय है।
विज्ञापन
कालाबाजारियों की मौज
उधर, गैस की किल्लत से कालाबाजारियों की मौज आ गई है। आलम यह है कि ब्लैक में नॉन सब्सिडी वाला घरेलू सिलेंडर (कीमत 925 रुपये) 1200 रुपये तक में बेचे जा रहे हैं। बता दें कि कांवड़ मेले के दौरान रास्ते बंद होने से हरिद्वार के बहादराबाद स्थित गैस प्लांट बंद कर दिया गया था। इसके बाद राजधानी की गैस एजेंसियों में बैकलॉग एक हफ्ते तक जा पहुंचा है। कई एजेंसियों में तो 15 दिन तक का वक्त दिया जा रहा है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें