{"_id":"6a60ec72a6a54bdbda0bf2db","slug":"current-surges-through-line-despite-shutdown-lineman-dies-a-tragic-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1024478-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: चार घंटे बंद रहा दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, मलबे में फंसी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: चार घंटे बंद रहा दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, मलबे में फंसी कार
Wed, 22 Jul 2026 09:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Wed, 22 Jul 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
भारी बारिश में सड़क पर गिर रहे मलबे व पत्थर के कारण दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग चार घंटे बंद रहा। इस दौरान एक एंबुलेंस समेत अन्य वाहनों को सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा। ऐसी स्थिति में निकलने का प्रयास कर रही एक कार मलबे में फंस गई, जिसे बाद में जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया।
दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जुड्डो के निकट स्थित झरने से गिर रहे तेज बहाव के पानी के साथ मंगलवार की रात लगभग 10:00 बजे भारी मात्रा में मलबा व पत्थर आने लगे। थोड़ी ही देर में राजमार्ग पर भारी मलबा जमा होने से यातायात ठप हो गया। इस दौरान अन्य वाहनों के साथ एक एंबुलेंस भी रास्ते में फंसी रही। लोक निर्माण विभाग कर्मियों ने जेसीबी से लगभग रात एक बजे मार्ग खोला। इसके पश्चात बुधवार दोपहर तीन बजे फिर से राजमार्ग बंद हो गया। इस दौरान बंद सड़क से कार निकालने की कोशिश कर रहे एक चालक ने अपनी कार को मलबे में फंसा दिया। मिट्टी व मलबा अधिक होने के कारण तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बाहर नहीं निकाला जा सका। फिर जेसीबी की मदद से कार को बाहर निकाला गया।राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोक निर्माण विभाग के क्षेत्रीय अवर अभियंता ओमप्रकाश सेमवाल ने बताया फिलहाल राजमार्ग खुला है और यातायात सुचारू है।