फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Current surges through line despite shutdown; lineman dies a tragic

Dehradun News: शटडाउन के बावजूद लाइन में दौड़ा करंट, मरम्मत कर रहे लाइनमैन की दर्दनाक मौत

Wed, 22 Jul 2026 09:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 22 Jul 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
Current surges through line despite shutdown; lineman dies a tragic
बुधवार शाम सेलाकुई क्षेत्र के जमनपुर स्थित ईदगाह के पास मरम्मत कार्य के दौरान शटडाउन के बावजूद ट्रांसफार्मर पोल में करंट दौड़ने से एक लाइनमैन की मौत हो गई। मृतक की पहचान शेरपुर निवासी मनीष कुमार (41) के रूप में हुई है। इस दर्दनाक घटना ने ऊर्जा निगम की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मनीष कुमार बुधवार शाम करीब सात बजे पीठ गली (जमनपुर) में ट्रांसफार्मर पोल पर चढ़कर लाइन की मरम्मत का कार्य कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसी दौरान अचानक लाइन में करंट दौड़ गया और वह इसकी चपेट में आ गए। करंट लगने से मनीष बुरी तरह झुलस गए। मौके पर मौजूद साथी कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारा और तत्काल धूलकोट स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस और ऊर्जा निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। ऊर्जा निगम के एसडीओ अर्चित भट्ट ने बताया कि मरम्मत कार्य शुरू करने से पहले संबंधित लाइन का बकायदा शटडाउन लिया गया था। इसके बावजूद लाइन में करंट कैसे आया, इसकी तकनीकी जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय लापरवाही की आशंका, लोगों में रोष

शटडाउन लिए जाने के विभागीय दावे के बीच करंट आने से बड़ी लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। इस घटना से स्थानीय लोगों और कर्मचारियों में खासा रोष है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने और एक आश्रित को विभाग में नौकरी देने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed