फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cultural performances enthralled the parents.

Dehradun News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अभिभावकाें का मन मोहा

Mon, 01 Dec 2025 06:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
Cultural performances enthralled the parents.
द ब्राइट किड्स पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते छात्र-छात्राएं। स्रो
सेलाकुई। बायाखाला स्थित द ब्राइट किड्स पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को पुरस्कार भी प्रदान किए गए। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक सुनील शर्मा ने माता सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके किया। इसके उपरांत छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, जौनसारी, कुमाउंनी, हरियाणवी, पंजाबी लोक गीत व नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य सपना शर्मा, उप प्रधानाचार्य दीपिका जुयाल, सीमा सती, ऋतिका रावत, शीतल वर्मा, शिल्पा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed