{"_id":"626c128d85e8be5ac120aaeb","slug":"ct-scan-service-could-not-be-started-in-mussoorie-s-upazila-chikitsalaya-even-after-the-release-of-cm-mussoorie-news-drn410376239","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के लोकापर्ण के बावजूद भी मसूरी के उपजिलाचिकित्सालय में नही शुरु हो पाई सीटी स्कैन सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के लोकापर्ण के बावजूद भी मसूरी के उपजिलाचिकित्सालय में नही शुरु हो पाई सीटी स्कैन सेवा
विज्ञापन
शहर के उप जिला चिकित्सालय में सीएम के लोकार्पण के बावजूद भी सीटी स्कैन सेवा शुरू नहीं हो पाई, जिससे मसूरी सहित आसपास क्षेत्र के मरीजों को मजबूरन देहरादून जाना पड़ रहा है। वहीं अस्पताल के सीएमएस ने बताया कि ऑपरेशनल लाइसेंस नहीं मिलने पर सीटी स्कैन सेवा शुरू नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि शीघ्र लाइसेंस प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, उसके बाद ही सीटी स्कैन सेवा शुरू होगी।
शहर के उप जिला चिकित्सालय लंढौर में लंबे समय बाद डीएलएफ के सहयोग से अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन लगाई गई। इसके बाद मसूरी, धनौल्टी, कैंपटी और नैनबाग सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को उम्मीद जगी थी कि सीटी स्कैन कराने के लिए देहरादून नहीं जाना पड़ेगा, लेकिन सीटी स्कैन मशीन का ऑपरेशनल लाइसेंस नहीं मिलने पर सेवा का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। बता दें विगत सात अप्रैल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर उप जिला चिकित्सालय मसूरी में डीएलएफ की ओर से दी गई अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया था। सीटी स्कैन सेवा का लाभ आज तक लोगों को नहीं मिल पाया, जिससे लोगों में नाराजगी है। मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मसूरी की जनता के लिए बड़ी सौगात दी थी, लेकिन सीटी स्कैन सेवा शुरू नहीं होने पर लोगों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने शासन प्रशासन से सीटी स्कैन सेवा शुरू करने की मांग की है। वहीं उप जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. यतेंद्र सिंह ने बताया कि एटॉमिक एनर्जी रेगुलेटरी बोर्ड से ऑपरेशनल लाइसेंस नहीं मिलने से सीटी स्कैन सेवा शुरू नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि जल्द ऑपरेशनल लाइसेंस मिलने की संभावना है। उसके बाद ही सीटी स्कैन सेवा शुरू हो पाएगी।