{"_id":"5bba2ce5867a55272868ebd3","slug":"crpf-commandant-kishore-kumar-got-police-medal-for-killed-three-terrorist","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ कमांडेंट किशोर कुमार को पुलिस पदक, हिजबुल के तीन इनामी आतंकियों को मारने पर मिला अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ कमांडेंट किशोर कुमार को पुलिस पदक, हिजबुल के तीन इनामी आतंकियों को मारने पर मिला अवार्ड
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 08 Oct 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
कमांडेंट किशोर कुमार आर्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय रिवर्ज पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कमांडेंट किशोर कुमार आर्य को उनकी बहादुरी के लिए पुलिस पदक से नवाजा गया है। दिल्ली में हुए कार्यक्रम में देहरादून निवासी किशोर को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन
मूलरूप से अल्मोड़ा के पिनबगड़ बैरतीपान गांव निवासी एमआर आर्य के बेटे कमांडेंट किशोर कुमार आर्य को दो मार्च 2016 की रात डारसराय मीर मोहल्ला तराल, जम्मू कश्मीर में तीन हिजबुल आतंकियों के होने की गोपनीय सूचना मिली थी।
विज्ञापन
तीनों पर तीन लाख रुपये का इनाम था। उनकी बटालियन ने तुरंत घेराबंदी कर दी। दोनों ओर से फायरिंग हुई। सीआरपीएफ कमांडेंट किशोर कुमार ने जोखिम भरा ऑपरेशन अपने हाथ में लिया।
विज्ञापन
किशोर के परिवार में खुशी की लहर
दस जवानों की टुकड़ी लेकर उन्होंने तीनों दुर्दांत आतंकियों को मार गिराया। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया था। उनके इस अदम्य साहस के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें रविवार को पुलिस पदक से सम्मानित किया।
अवार्ड मिलने के बाद किशोर के परिवार में खुशी की लहर है। मां पार्वती देवी और पत्नी रूपल किशोर का कहना है कि यह हमारे लिए गर्व का लम्हा है। उनका परिवार देहरादून के पंडितवाड़ी क्षेत्र में रहता है।
अवार्ड मिलने के बाद किशोर के परिवार में खुशी की लहर है। मां पार्वती देवी और पत्नी रूपल किशोर का कहना है कि यह हमारे लिए गर्व का लम्हा है। उनका परिवार देहरादून के पंडितवाड़ी क्षेत्र में रहता है।