फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Crowds of devotees have also started gathering to purchase

Dehradun News: नवरात्र के लिए सज गए बाजार, बढ़ रही भक्तों की भीड़

Sat, 14 Oct 2023 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees have also started gathering to purchase
शहर में शारदीय नवरात्र को लेकर बाजार सज गए हैं। माता की चुनरी, शृंगार और पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए भक्तों की भीड़ भी उमड़ने लगी है। भक्तों में इस बार खासा उत्साह है। मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं। रंग-बिरंगी लाइट से मंदिर सजाए गए हैं।
विज्ञापन




15 अक्तूबर को उदय तिथि में शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। पहले दिन घरों में कलश स्थापना के साथ ही मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। इसके बाद लगातार नौ दिन तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाएगी। मां दुर्गा की पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंच रहे हैं। उधर, व्यापारियों को भी इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन






Iभव्य रूप से सजे मंदिरI



शारदीय नवरात्र पर मंदिरों में विशेष अनुष्ठान किए जाएंगे। इसमें रोजाना मां दुर्गा की आरती के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iदुर्गा पूजा के लिए प्रतिमाओं को दिया जा रहा आकारI

शहर में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां जोरो पर हैं। मां दुर्गा की बड़ी-बड़ी प्रतिमाओं को कलाकारों ने आकार देना शुरू कर दिया है। वहीं, बंगाल के कलाकाराें ने दुर्गा पूजा को लेकर पंडालों को भव्य रूप से सजाने की तैयारी शुरू कर दी है।

20 अक्तूबर से दुर्गा पूजा शुरू हो रही है। इसे लेकर दुर्गा पूजा समितियों की ओर से शहर में कई जगह पंडाल सजाए जाने हैं। इसके लिए बंगाल के कारीगरों ने मूर्तियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। करनपुर बंगाली लाइब्रेरी में 10 फीट की मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यहां बंगाल के कारीगर पंडाल सजाएंगे। इसमें 24 अक्तूबर तक रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मॉडल कॉलोनी आराघर में दुर्गा पूजा समिति का 43वां उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।



यहां मां दुर्गा की सात फीट की प्रतिमा स्थापित होगी। साथ ही भगवान गणेश और कार्तिक की भी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस बार समिति ने पंडाल के लिए कोलकाता से भी सजावट का सामान मंगवाया है। संयोजक अधीर मुखर्जी ने बताया कि मां दुर्गा पूजा को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है। बंगाल के साथ ही उत्तराखंड की संस्कृति को भी दर्शाने का भी प्रयास किया जाएगा।






Iमहोत्सव में भक्तों को किया आमंत्रितI



कांवली स्थित कालिंदी पार्क में दूनघाटी मां दूर्गा सेवा समिति की ओर से 13वां दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर समिति ने भक्तों से महोत्सव में अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। इस दौरान संरक्षक धर्म सोनकर, अध्यक्ष रामपद जाना, डॉ. आरके सिन्हा, प्रदीप सिंह, पीके अग्रवाल, एचएस आहुजा, डीसी गोयल, राजीव बजाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed