फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Crowd gathered to pay tribute to Veer Kesari Chand

Dehradun News: वीर केसरी चंद को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब

Sat, 04 May 2024 03:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered to pay tribute to Veer Kesari Chand
छावनी बाजार के पास रामताल गार्डन में वीर शहीद केसरी चंद को श्रद्धांजलि देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों लोगों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीद के शौर्य और देश के लिए किए गए बलिदान को याद कर उनको नमन किया। इस अवसर पर आयोजित मेले का शुभारंभ ओएनजीसी देहरादून की कार्यकारी निदेशक आरएस नारायणी ने किया। उन्होंने वीर शहीद को पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन




छावनी बाजार के रामताल गार्डन स्थित शहीद स्मारक पर हर साल चकराता तहसील के क्यावा गांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर शहीद केसरी चंद का बलिदान दिवस मनाया जाता है। शुक्रवार को वीर शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए देहरादून जिले के साथ टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी जिले और हिमाचल प्रदेश से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन


ओएनजीसी देहरादून की कार्यकारी निदेशक आरएस नारायणी ने कहा कि शहीद केसरी चंद हम सब के नायक हैं। क्षेत्र के साथ देश की जनता उनकी शहादत को हमेशा याद रखेगी। समिति के सदस्यों ने उन्हें दो सूत्रीय मांग पत्र सौंप मेला स्थल को विकसित करने के लिए 15 लाख और प्रचार-प्रसार के लिए एक लाख रुपये की मांग की। उन्होंने जल्द ही उचित धनराशि स्वीकृत करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि शहीद के जीवन से आज के युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। उनकी शहादत से हमें आजादी मिल पाई थी। कार्यक्रम का संचालन चंद्र मोहन जोशी ने किया।

---



उत्कृष्ट कार्य करने वालो को किया गया सम्मानित

मेले में वीर केसरी चंद स्मारक समिति की ओर से बलवीर सिंह चौहान को कृषि, विक्रम सिंह पंवार को सफल व्यवसाय और बागवानी तथा अक्षरा राणा को विश्व पैरा फुटबाल टीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय नागथात के प्राध्यापक सावित्री जोशी को अब तक 35 बच्चों का आवासीय विद्यालय में चयन होने पर अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट किया गया।

---



ओएनजीसी की निदेशक ने किया हारूल नृत्य

मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। लोक कलाकार कुंपाल भारती की रोटियां बेटा हारुल तेरी.. गीत पर ओएनजीसी देहरादून की कार्यकारी निदेशक आरएस नारायणी भी नृत्य करने को विवश हो गईं। सचिन वर्मा ने महासू देवा तेरे चरणों में मेरी हर सांस गुजर जाए, नितेश शर्मा और हिमाचली लोक गायक अनुजा चौहान ने हिमाचली नॉन स्टॉप गीतों की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन रंगकर्मी डॉ. नंदलाल भारती ने किया।


---



ये रहे उपस्थित

ब्लाॅक प्रमुख कालसी मठोर सिंह, पूर्व डीजी कोस्ट गार्ड कृपाराम नौटियाल, उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार, मुन्ना राणा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कमलेश भट्ट, जिला पंचायत सदस्य मीरा जोशी, लोक पंचायत के सदस्य भारत चौहान, दयाराम जोशी, गंभीर सिंह, अनुपम तोमर, प्रदीप तोमर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed