{"_id":"643321dfc0f747802206c139","slug":"crowd-gathered-see-quran-dehradun-news-c-5-drn1037-127073-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: प्रदर्शनी में छोटे-बड़े कुरान देखने को उमड़ी भीड़, हाथ से लिखीं आयतें रहीं आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: प्रदर्शनी में छोटे-बड़े कुरान देखने को उमड़ी भीड़, हाथ से लिखीं आयतें रहीं आकर्षण का केंद्र
Mon, 10 Apr 2023 04:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 04:31 PM IST
सार
यहां बदरीनाथ, कलियर शरीफ, गुरुद्वारा नानकसीर और जॉर्ज चर्च जैसे तमाम धार्मिक स्थल हैं। सत्यवीर सिंह आर्य ने कहा कि यह प्रदर्शनी अद्भुत है। कुरान शांति और भाईचारे का संदेश देता है।
विज्ञापन
छोटे-बड़े कुरान देखने उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘पवित्र कुरान लेख कला के दर्पण’ में आयोजित प्रदर्शनी के आखिरी दिन दुनियाभर के अलग-अलग और छोटे-बड़े कुरान देखने के लिए लोग उमड़ पड़े। इस दौरान पवित्र कुरान पर हाथ से लिखीं आयतें आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन
टर्नर रोड स्थित तम्मिया अकादमी में ‘पवित्र कुरान लेख कला के दर्पण’ में आयोजित दो दिनी प्रदर्शनी रविवार को संपन्न हो गई। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं नीलम मिसल ने कहा कि ईश्वर एक है और सभी के लिए के लिए है। पद्मश्री डॉ. संजय ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। यहां बदरीनाथ, कलियर शरीफ, गुरुद्वारा नानकसीर और जॉर्ज चर्च जैसे तमाम धार्मिक स्थल हैं। सत्यवीर सिंह आर्य ने कहा कि यह प्रदर्शनी अद्भुत है। कुरान शांति और भाईचारे का संदेश देता है।
विज्ञापन
पद्मश्री डॉ. बीकेएस संजय ने पवित्र कुरान के दुर्लभ संग्रह और कुरान से संबंधित अन्य दुर्लभ मूल्यवान वस्तुओं की प्रशंसा की। इस दौरान लोगों ने पवित्र कुरान की आयतों और फ्रेंच, चीनी, गढ़वाली, कुमाउनी, गुरुमुखी सहित विभिन्न भारतीय और 71 भाषाओं में इसके अनुवाद के साथ उत्कीर्ण कीमती लेख देखे। इस दौरान डॉ. एस. फारूक, डॉ. आरके बख्शी, डॉ. फैसल अहमद, सैयद मुनीर अहमद, सैयद इमरान अहमद मौजूद थे।
विज्ञापन