फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Crops destroyed due to hailstorm, vehicles stranded

Dehradun News: भारी ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, मार्ग पर फंसे वाहन

Thu, 20 Mar 2025 01:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Crops destroyed due to hailstorm, vehicles stranded
चकराता के जाड़ी-लोखंडी में बुधवार को दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज बारिश के साथ ओले पड़ने लगे। लगभग दो घंटे तक ओलावृष्टि जारी रही। मार्गों पर ओले जमने से कई वाहन फंस गए। ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। जाड़ी-लोखंडी में दोपहर बाद चार बजे से आसमान में बादल छाने लगे। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ देर बाद ओलावृष्टि शुरू हो गई। इससे क्षेत्र के कंडमाण, लोखंडी, लोहारी, जाड़ी, सिजला, कोटि-कनासर, धरनाधार आदि के पहाड़, पगडंडी और क्षेत्र से होकर गुजरने वाले मोटरमार्गों पर आधा फिट तक ओले जम गए। इसके चलते सड़कों पर दौड़ रहे वाहन फंस गए। बारिश खुलने के बाद वाहन आगे बढ़े। ओलावृष्टि से क्षेत्र में तैयार हो रही मटर, बींस, लहसुन, प्याज, गोभी, हरी मिर्च और शिमला मिर्च की फसल बर्बाद हो गई है। स्थानीय किसान ध्यान सिंह राणा, प्रताप सिंह, अजब सिंह, रोहन राणा, श्याम सिंह, जयपाल सिंह, केशर सिंह आदि ने बताया कि ओले गिरने से सब्जी के अलावा सेब, खुबानी, फुलम, कीवी, चुल्लु, नाशपाती, आड़ू को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने शासन से नुकसान का आकलन कर मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed