फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Crisis of salary payment in front of more than 400 private bus drivers operators.

रोडवेज के साथ ही निजी बस चालकों परिचालकों के सामने भी वेतन भुगतान का गंभीर संकट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
Crisis of salary payment in front of more than 400 private bus drivers operators.
माई सिटी रिपोर्टर देहरादून परिवहन निगम के साथ ही निजी बस चालकों, परिचालकों के सामने भी वेतन भुगतान का गंभीर संकट है। देहरादून ड्राइवर, कंडक्टर यूनियन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर वेतन दिलाए जाने की गुहार लगाई है । यूनियन अध्यक्ष शीशपाल सिंह की अगवाई में जिलाधिकारी से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव को बताया कि कोरोना संकट के शुरू होने के साथ ही निजी बसों का संचालन पूरी तरह से ठप है। ऐसे में देहरादून, विकासनगर, डाकपत्थर में 400 से अधिक निजी बस चालकों, परिचालकों के सामने गंभीर आर्थिक संकट है। यूनियन पदाधिकारियों का आरोप है कि निजी बस संचालकों द्वारा चालकों, परिचालकों को वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है। ऐसे में चालक परिचालक भुखमरी की कगार पर हैं। यूनियन पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी डॉ श्रीवास्तव से अनुरोध किया कि वे इस प्रकरण में हस्तक्षेप करने के साथ ही चालकों परिचालकों की मदद करें। बता दें कि लॉकडाउन लागू होने के साथ ही निजी निजी बसों का संचालन पूरी तरह से ठप है। हालांकि अनलॉक- वन के दौरान सरकार, शासन और परिवहन विभाग की ओर से सार्वजनिक वाहनों के संचालन की अनुमति गई है। जिसमें 50 फ़ीसदी यात्री क्षमता के साथ निजी बसों को भी संचालित करने की अनुमति गई है। लेकिन इसके बावजूद यात्रियों की कमी के चलते निजी बस संचालक गाड़ियों को संचालित नहीं कर रहे हैं। ऐसे में यात्रियों को आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं। वहीं चालको परिचालकों के सामने भी गंभीर आर्थिक संकट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed