{"_id":"58b03f5c4f1c1ba03fb24080","slug":"criminal-attack-on-outer-basti-of-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून की आउटर बस्तियों में अपराधियों के हमले का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून की आउटर बस्तियों में अपराधियों के हमले का खतरा
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 24 Feb 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आउटर बस्तियों पर खानाबदोश अपराधियों के हमले का खतरा मंडरा रहा है। पुलिस के पास इनपुट है कि बावारिया और छयमार जैसे खानाबदोश अपराधी कोई घटना कर सकते है।
विज्ञापन
इसी परिपेक्ष्य में बाहरी इलाकों में पुलिस से लेकर अधिकारी रात भर दौड़ लगा रहे हैं। संदिग्धों को रोक कर उनकी तलाशी और आईडी सत्यापित की जा रही हैं। हल्द्वानी में रिटायर्ड कर्नल की पत्नी और मां की हत्या में प्रथम दृष्यता पुलिस ऐसी ही जनजातियों का हाथ मानकर चल रही हैं।
विज्ञापन
खानाबदोश जनजातियों में छयमार और बावारिया जाति के अपराधियों को सबसे खूंखार माना जाता है, क्योंकि लूटपाट करने पहले वह अपने शिकार पर जान लेवा हमले करते हैं। बाहरी बस्तियां उनके निशाने पर रहते हैं। छयमार के बारे में तो यह कहावत है कि पांच कत्ल के बाद यहां शादी होती है।
विज्ञापन
हाल में हल्द्वानी में रिटायर्ड कर्नल की मां और पत्नी की हत्या ने प्रदेश भर की पुलिस को बेचैन कर दिया है। पुलिस को आशंका है कि यह गैंग किसी दूसरे हिस्सों में घटना को अंजाम दे सकता है। पुलिस मुख्यालय की तरफ से पुलिस कप्तानों को अलर्ट जारी किया गया है। आउटर बस्तियों में रात भर चेकिंग कराई जाए।
देहरादून जिले में अधिकारी रात भर भ्रमण कर रहे हैं। डेरा लगाकर रहने वालों पर खास नजर रखने को कहा गया है। अपर पुलिस महानिदेशक राम सिंह मीणा ने बताया कि प्रदेश भर में अलर्ट जारी कर पुलिस को सतर्क रहने के लिए कहा गया है, ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।